प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा? खबर सुन भड़के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, इस तरह निकाली भड़ास

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। आए दिन मलाइका अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट की जाती है और उनकी रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल होती रहती है। लेकिन इन सबके बीच में मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबर भी जोरों शोरों पर है। जी हां.. हर तरफ यह चर्चा होने लगी कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने इस तरह की खबरें फैलाने वालों को भी जमकर फटकार लगाई।
अर्जुन कपूर ने निकाला गुस्सा
दरअसल, इन दिनों अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें भी बड़ी तेजी से चर्चा में है। ऐसे में अचानक मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने के खबर सामने आ गई। कहा जा रहा था कि मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। ऐसे में बस बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा हर तरफ होने लगी जिसके बाद अर्जुन कपूर ने इसे खारिज कर दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, “इस तरह की खबरें इनसेंसिटिव और अनएथिकल है। आप सबसे नीचे चले गए हैं। हमारे बारे में लगातार ऐसी खबर चल रही है, क्योंकि ऐसे फेक गॉसिप आर्टिकल्स को हम लगातार इग्नोर कर रहे हैं। लेकिन ऐसे आर्टिकल्स मीडिया में फैल जाते हैं और सच बन जाते हैं। यह ठीक नहीं है। हमारे निजी जीवन के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत मत करो।”
बता दें, अर्जुन को डेट करने से पहले मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी, लेकिन इन दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से मलाइका को एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट करने लगी। दोनों अक्सर एक दूसरे के वेकेशन पर भी जाते हैं। पिछले दिनों ही दोनों लंदन गए थे जिसके बाद से मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरे सामने आई थी, हालाँकि ये केवल अफवाह निकली।
मलाइका और अर्जुन का वर्कफ़्रंट
बता दें, मलाइका और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों मीडिया के सामने अपने रिश्ते को भी कबूल कर चुके हैं। हालांकि अभी तक इन्होंने अपनी शादी के बारे में कोई बातचीत नहीं की। बात करें मलाइका अरोड़ा के काम के बारे तो इन दिनों वह अपकमिंग वेब सीरीज ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर चर्चा में जिसमें बॉलीवुड से जुड़े सितारे नजर आएंगे। वहीं अर्जुन कपूर जल्दी फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘लेडी किलर’ में दिखाई देंगे। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में देखा गया था।