बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही गुस्से से तिलमिला गए अर्जुन, कहा- बहुत ही घटिया..

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते को छिपाते थे, लेकिन अब खुलकर बात करते हैं। हालांकि उनके लिए इस रिश्ते में रहना इतना आसान भी नहीं है। उन्हें आए दिन लोगों की ट्रोलिंग और नफरत भारी कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। हालांकि इसके बावजूद दोनों एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं।

मलाइका और अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर कई मसालेदार खबरें भी वायरल होती रहती है। जैसे कभी कहा जाता है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं तो कभी खबर आती है कि कपल ने गुपचुप सगाई कर ली है। और अब खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है। वह अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा खुद अर्जुन कपूर ने किया है।

मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़के अर्जुन

जब मीडिया में मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हुई तो अर्जुन बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर आर्टिकल लिखने वाले वेब पोर्टल पिंक वीला की जर्नलिस्ट को लताड़ते हुए लिखा – आप ने ये बहुत ही घटिया और गिरी हुई बात लिखी है। ऊपर से इसे बड़े ही कैजुअल तरीके से पेश किया है। ऐसी कचरा न्यूज बनाना पूरी तरह से असंवेदनशील और अनैतिक है।

अर्जुन आगे लिखते हैं – ये जर्नलिस्ट इस तरह की वाहियात और नकली खबरें आए दिन लिख रहे हैं। ये इससे बच भी जाते हैं, क्योंकि हम लोग इन्हें इग्नोर कर देते हैं। लेकिन ये फेक गॉसिप वाले आर्टिकल मीडिया में वायरल होते हैं और फिर सच्चाई बन जाते हैं। ये सही नहीं है। आप हमारी निजी जिंदगी से खेलना बंद करिए।

रिपोर्ट में किया गया ऐसा दावा

हुआ ये कि पिंकविला ने अपने एक आर्टिकल में दावा किया कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीते दिनों लंदन गए थे। यहां कपल ने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी की खबर दी। बस फिर क्या था इस आर्टिकल के बाद मलाइका की कथित प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। ऊपर से लोग इसमें नमक मिर्ची लगाकर और भी इसकी चर्चा करने लगे।

हालांकि इन खबरों के वायरल होने के बाद मलाइका अरोड़ा के परिवार के एक सदस्य बड़े मीडिया हाउस को यह क्लियर किया था कि मलाइका मां नहीं बनने वाली है। उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी सभी खबरें महज अफवाह है। बस यही वजह है कि इन झूठी खबरों को देखकर अब अर्जुन कपूर के सब्र का बांध भी टूट गया और उन्होंने पिंक वीला और उनके जैसे जर्नलिस्ट को खरी खोटी सुना दी।

सगाई की झूठी खबरें भी हुई थी वायरल

इसके पहले मलाइका और अर्जुन की सगाई को लेकर भी झूठी खबर सामने आई थी। इसमें दावा किया गया कि अर्जुन और मलाइका ने गुपचुप तरीके से सगाई रचा ली। दरअसल कुछ दिनों पहले मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह अपना हाथ दिखाते हुए नजर आई। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘मैंने हां कर दिया है…’। बस इसके बाद से ही दोनों की सगाई और शादी की अटकलें लगना शुरू हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


हालांकि बाद में मलाइका ने लोगों के भ्रम को तोड़ते हुए एक और इंस्टापोस्ट की। इसमें उन्होंने बताया कि मैंने डिज्नी प्लस हॉट स्टार (Disney Plus Hotstar) के आगामी रिएलिटी शो ‘मूविंग विद मलाइका’ के लिए हां कहा है। यह शो 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

Related Articles

Back to top button