बॉलीवुड

14 की उम्र में निक जोनास ने बनाए थे संबंध, प्रियंका से पहले इन हसीनाओं संग रहा अफेयर

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने के बाद इन दिनों वह हॉलीवुड में भी अपनी पहचान कमाने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई है। दोनों की शादी साल 2018 में 1 दिसंबर को हुई थी।

nick and priyanka

ऐसे में इनकी शादी को 4 साल हो चुके हैं और यह एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी काफी पॉपुलर है और फैंस भी इन्हें एक साथ काफी पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका से पहले निक जोनास का करीब 5 लड़कियों के साथ संबंध रहा। तो आइए जानते हैं उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से पहले किन लड़कियों को डेट किया?

माइली साइरस

nick and priyanka

रिपोर्ट की माने तो जब निक जोनास स्कूल के दिनों में थे तब वह माइली साइरस नाम की एक लड़की को दिल दे बैठे थे। साल 2006 जून से लेकर साल 2007 दिसंबर तक यह दोनों एक दूसरे के साथ रहे। एक इंटरव्यू के दौरान खुद निक ने माइली के साथ अपने रिश्ते की बात कुबूल की थी।

सेलेना गोमेज

nick and priyanka

साल 2008 में निक जोनास में मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज को डेट किया था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते थे, लेकिन जल्दी ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

डेल्टा गुडरेम

nick and priyanka

इसके बाद निक जोनास का नाम ऑस्ट्रेलिया की गायिका डेल्टा गुडरेम के साथ जुड़ा, लेकिन इनका रिश्ता साल भर में ही टूट गया। रिपोर्ट की मानें तो डेल्टा और निक की उम्र में करीब 8 साल का फासला था। हालांकि इसके बावजूद इनकी जोड़ी काफी मशहूर हुई, लेकिन जल्द ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

ओलिविया कल्पो

nick and priyanka

इसके बाद साल 2013 में निक जोनस और मॉडल ओलिविया कल्पो का अफेयर सुर्खियों में रहा। लेकिन साल 2015 में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। हाल ही में ओलिविया कल्पो ने निक जोनास के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि, ”मैं निक से प्यार करती थी, लेकिन निक ने मेरे साथ ब्रेकअप कर लिया था।

मैं निक के साथ ‘लॉस एंजिल्स’ में शिफ्ट हो गई थी। उस वक्त मेरे पास कोई ब्रांड नहीं था और पैसे भी नहीं थे। मैं बस निक के लिए सब कुछ छोड़कर ‘लॉस एंजिल्स’ चली गई थी। निक के साथ ब्रेकअप के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मेरे पास मेरी पहचान भी नहीं बची थी।”

प्रियंका चोपड़ा

nick and priyanka

इसके बाद साल 2016 में निक जोनस की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से हुई। रिपोर्ट की मानें तो दोनों पहली बार ग्रीस में एक इवेंट के दौरान मिले थे जहां पर इन दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार करने लगे। 2 साल डेट करने के बाद उन्होंने साल 2018 दिसंबर को शादी रचा ली।

प्रियंका और निक की उम्र में भी करीब 10 साल का फर्क है। हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट लगते हैं। इसी साल जनवरी में प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने हैं, उनकी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा है।

Related Articles

Back to top button