1 जनवरी से शाही जीवन जिएंगी ये राशियां, गुरुदेव पलटेंगे भाग्य का पहिया, मिलेंगे ऐसे-ऐसे लाभ

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सबसे अधिक अहमियत दी जाती है। इसे देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। ये सभी ग्रहों में सबसे बड़ा होता है। इसलिए जब ये अपनी राशि बदलता है तो इसका हमारे जीवन पर सबसे गहरा असर पड़ता है। गुरु इस बार 1 जनवरी, 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। यहां गुरु 17 मई तक रहेंगे। ऐसे में इस दौरान तीन खास राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा।
मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। नए साल में आपको कई खुशखबरी मिलेगी। खासकर संतान की ओर से कोई बड़ा सुख मिल सकता है। धन से जुड़ी समस्याएं भी साल 2023 में खत्म हो जाएगी। पैसा कमाने के लिए आपको पर्याप्त अवसर मिलेंगे। जिन जातकों को नई नौकरी की तलाश है उन्हें सफलता मिलेगी।
बिजनेस करने वालों को भी लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो जनवरी से मई तक का समय उत्तम है। आप नया मकान या वाहन भी खरीद सकते हैं। नए साल में आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। पुराने रोग दूर होंगे।
कर्क राशि
गुरु ग्रह का राशि बदलना कर्क राशि की किस्मत पलट देगा। आपके सभी सपने नए वर्ष में साकार हो जाएंगे। नए मकान और नए वाहन का सुख उठा सकेंगे। जॉब से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होगी। विवाह के लिए परेशान हो रहे जातकों को जनवरी से मई के बीच कोई अच्छा रिश्ता मिल जाएगा। आपके अधिकतर दुख 2023 में समाप्त हो जाएंगे।
जॉब में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे दोस्ती करना चाहेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बीमारियाँ दूर रहेगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
मीन राशि
गुरु का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य इनका हर मौड़ पर साथ देगा। इनके अधिकतर काम अच्छी किस्मत के चलते आसानी से हो जाएंगे। आप किसी शुभ काम से यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
छात्रों के लिए नया साल काफी उत्तम रहेगा। मेहनत का उचित फल मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यह मेलमिलाप कोई बड़ा धन लाभ दे सकता है। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। संतान का सुख मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे।