मनोरंजन

छोटी बहन को नाचता देख रो पड़ी दुल्हन, पापा बनाते रहे Video, पहले नहीं देखी होगी ऐसी इमोशनल शादी

शादियों का सीजन इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। इनमें अधिकतर डांस से जुड़े वीडियो ज्यादा वायरल होते हैं। भारतीय शादियां डांस के बिना अधूरी मानी जाती है। जब तक इसमें डांस का तड़का ना लगे तब तक मजा नहीं आता है। शादियों में दोस्त और रिश्तेदार सबसे ज्यादा नाच गाना करते हैं। खासकर दुल्हन की बहन एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस जरूर तैयार करती है।

बड़ी बहन की शादी में जमकर नाची छोटी बहन

आज हम आपको ऐसी ही एक बहन से मिलाने जा रहे हैं। इस लड़की ने अपनी बहन की शादी के लिए बहुत ही शानदार डांस प्रस्तुत किया। आलम यह रहा कि यह लड़की जब बहन की शादी में नाचती है तो दुल्हन बनी उसकी बड़ी बहन बहुत भावुक हो जाती है। खुशी से उसकी आंखें नम हो जाती है। दूसरी तरफ लड़की के पापा अपनी बेटी को इस तरह नाचता हुआ देखकर काफी गर्व महसूस करते हैं। वह मोबाइल से बेटी का वीडियो ही बनाते हैं।

इसके अलावा लड़की के दोस्त और बाकी रिश्तेदार भी इस डांस को देखकर बड़े खुश होते हैं। लड़की लाल रंग का लहंगा पहनकर बहुत ही अच्छा डांस करती है। वह धनुष और सोनम कपूर की मूवी रांझणा फिल्म के गाने पर डांस करती है। उसकी लाजवाब डांस परफॉर्मेंस शादी की रौनक बढ़ा देती है। शादी में मौजूद सभी मेहमान लड़की के डांस को बड़े ही चाव के साथ देखते हैं। अब लड़की का यह डांस सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रहा है।

डांस देखकर खुश हुए लोग

इस डांस वीडियो को देखकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति।” दूसरा यूजर लिखता है “बहने हमेशा दिल जीत लेती हैं।” एक और शख्स कहता है “दुल्हन के रिएक्शन ने मुझे भी भावुक कर दिया। मेरी बहन ने भी शादी में ऐसा ही डांस किया था। सच में बहने बड़ी अनमोल होती हैं।” एक और कमेंट आता है “बड़े खुशनसीब होते हैं वह लोग जिनके पास बहने होती हैं।”

यहां देखिए बहन का शानदार डांस वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mumbai dancers (@mumbaidancers)

उम्मीद करते हैं कि आपको भी यह डांस परफॉर्मेंस पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ फटाफट शेयर कर दीजिए। आपने अपने भाई या बहन की शादी में क्या स्पेशल किया था इसका अनुभव हमें कमेंट में बताना ना भूलें।

Related Articles

Back to top button