ग्राम प्रधान संग होटल में पकड़ी गई पत्नी, पति बोला- रेप किया.. बीवी बोली- पति ने ही भेजा था

‘पति, पत्नी और वो’ जब भी कोई ऐसी प्रेम कहानी सामने आती है तो इसमे भचड़ जरूर मचती है। आप अपने पार्टनर से चाहे जितना अपना अफेयर छिपा लो, सच एक ना एक दिन सामने जरूर आता है। अब उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का यह मामला ही देख लीजिए। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी ग्राम प्रधान संग रंगेहाथों पकड़ लिया। फिर उसने पत्नी और प्रधान को दौड़ा-दौड़ाकर खूब पीटा।
दरअसल महराजगंज जिले के फरेंदा रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने बुधवार, 30 नवंबर जमकर हंगामा हुआ। यहां एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी ग्राम प्रधान की जमकर धुनाई कर दी। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और प्रेमी प्रधान गेस्ट हाउस में रंगरेलियां मना रहे थे। दोनों की पिटाई करने के बाद पति मामले को पुलिस तक भी ले गया।
बीवी की हरकतें ही खराब है – पति
इस मामले पर पति का कहना है – पत्नी मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेरे ही घर में रहती है। ये पहले भी कई कांड कर चुकी है। आए दिन ये घर से गायब हो जाती है। फिर कुछ घंटों बाद वापस आती है। मैंने इसके पीछे अपने दोस्तों को जासूसी करने भेजा था। उन्होंने बताया कि वह होटल गई है। हमने बाहर ढाई घंटे इंतजार किया। फिर प्रधान साथ ये पकड़ी गई। यह ऐसी हरकतें पहले भी कर चुकी है। मैं कुछ बोलता हूं को धमकी देते हुए कहती है तुझे झूठे केस में फंसा दूँगी।
पति ने बोला था प्रधान से मिलो – पत्नी
इस कांड पर पत्नी ने भी सफाई दी। उसने कहा – मेरे पति घर में टिकते ही नहीं है। हमेशा मुंबई और दिल्ली निकल जाते हैं। इन पर मुकदमा चल रहा है। इन्होंने आज मुझ से बोला कि चलो ये मुकदमा खत्म कर देते हैं। फिर इन्हें होटल के नजदीक प्रधानजी दिख गए। ये बोले प्रधान से पूछकर आओ कि मुकदमा खत्म कैसे करते हैं। फिर मैं जैसे ही प्रधान के पास गई तो हमे पकड़कर मारने लगे।
ये एक गहरी साजिश है – प्रेमी प्रधान
अब इस लव स्टोरी के रंगीन हीरो प्रेमी मुखिया की बात भी सुन लीजिए। मुखिया जी बोले – यह मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। इन पति पत्नी पर मुकदमा चलता है। महिला को उसका पति ही बुलाकर लाया था। वह मेरे ऊपर पहले भी झूठे आरोप मढ़ चुका है। वह अक्सर आकर मुझ से हाथापाई करने लगता है। पति ने जो भी आरोप लगाए हैं सब बकवास है। महिला मेरी माशूका नहीं है। मैं तो अच्छा भला अपने गांव में था। इन्हीं के कहने पर यहां आया।
कमरा दोनों के नाम बुक था – होटल संचालक
जिस होटल में ये कांड हुआ उसके संचालक साहब ने भी बयान दिया। वे बोले – देखो भाई साहब, हमारा तो ये बिजनेस है। हमने रूम देने के लिए कुछ नियम कायदे बना रखे हैं। अब जो भी इन नियमों और शर्तों को पूरा करता है उसे हम कमरा दे देते हैं। बदले में पैसे ले लेते हैं। अब अंदर कौन क्या करता है इससे हमे क्या लेना देना। वैसे कमरा इन दोनों के नाम पर ही बुक था।
जब ये मामला पुलिस तक गया तो उन्होंने जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर रवि रॉय ने बताया कि पति ने आरोप लगाया है कि प्रधान ने नौकरी का लालच देकर मेरी बीवी से रेप किया है। हालांकि उसकी बीवी ने इन आरोपों को झूठा बताया है। हम अभी जांच पड़ताल कर रहे हैं।