दीपिका से शादी के बाद बदल गई रणवीर सिंह की जिंदगी, भावुक होकर बयां किया दर्द: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काफी पॉपुलर है। फैंस उन्हें सुनहरे पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। अब इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वह अपना दुखड़ा सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह कहते हैं कि, न तो उनकी कोई घर में सुनता है और न ही कोई बाहर.. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रणवीर सिंह का Video
दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर सुर्खियों में है। वह फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं। 23 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में रणवीर सिंह ने मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ एक प्रमोशन और फनी वीडियो बनाया है। इस दौरान अशीष चंचलानी फिल्म ‘सर्कस’ के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं जिसके जवाब में रणवीर सिंह जोरों से हंसते हैं।
इसके बाद वह दोबारा रणवीर से कहते हैं कि आखिर कब फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज होगा? इसके जवाब में रणवीर सिंह कहते हैं कि, “देख भाई, मेरी ना घर पर नहीं चलती है, ना ऑफिस में। मैं आपको ट्रेलर नहीं देखा सकता।” इसके बाद आशीष एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और जॉनी लीवर से पूछते हैं लेकिन कोई भी उन्हें इसके बारे में नहीं बताता है। हालाँकि जॉनी इस दौरान उनसे कहते हैं कि, “कमाल का ट्रेलर है। पागल हो जाओगे।”
View this post on Instagram
आशीष चंचलानी और रणवीर सिंह का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, रणवीर सिंह की इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगडे, जैकलिन फर्नांडीस, वरुण शर्मा और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आएंगे।
आलिया के साथ इस फिल्म में होंगे रणवीर
इस फिल्म के अलावा भी रणवीर सिंह के पास करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिखाई देंगी। इसके अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे सितारे भी दिखाई देंगे। वह आखिरी बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में दिखाई दिए थे। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
वहीं बात की जाए रणवीर सिंह और दीपिका की शादी के बारे में इन्होंने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों एक-दूसरे के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।