समाचार

पति है या भगवान? धोखा देकर BF संग चली गई थी पत्नी, प्रेमी ने छोड़ दिया.. पति ने फिर से अपनाया

यदि शादी के बाद आपको पता चले कि आपकी पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है, तो आप क्या करेंगे? यकीनन अधिकतर लोग पत्नी से लड़ाई झगड़ा करेंगे, उसे तलाक दे देंगे और फिर जिंदगी में कभी उसका मुंह देखना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन बीते कुछ सालों में कई ऐसे मामले सामने आए जहां पति ने खुद अपनी पत्नी और उसके प्रेमिका के हाथ पीले कर दिए। यानि उनकी शादी करवा दी। लेकिन अब इसी कहानी में एक लेटेस्ट ट्विस्ट देखने को मिला है।

पति ने करवाई पत्नी की प्रेमी से शादी

बिहार के खगड़िया जिले में एक महिला ने पति को धोखा देकर प्रेमी से अफेयर चलाया। तो पति ने उसकी प्रेमी से शादी करवा दी। लेकिन कुछ समय बाद प्रेमी ने उसे धोखा दिया और छोड़कर भाग गया। ऐसे में महिला पहले पति के पास वापस लौटी। अब यहां पति की दरियादिली देखिए। उसने अपनी पत्नी को दोबारा अपना लिया। उसके संग तलाक लेने के बाद फिर से सात फेरे लिए। अब ये अजब प्रेम की गजब कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह अनोखा मामला बिहार में चौथम थाना के मलपा गांव का है। यहां रहने वाला संतोष का अक्सर महेशखूंट थाना के काजीचक स्थित अपने मामा के घर आना जाना लगा रहता था। उसके मामा मजदूरी करते थे और अक्सर घर से बाहर रहते थे। इस दौरान संतोष को अपनी मामी से इश्क हो गया। जब मामा को इस बात की भनक लगी तो उसने पंचायत बुलवाकर पत्नी और भांजे का विवाह करवा दिया।

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो पति ने दोबारा अपनाया

शादी के दौरान महिला ने एक एग्रीमेंट लेटर लिखा। उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर रही है। वह अपने पति डब्लू शर्मा को छोड़कर प्रेमी संग रहना चाहती है। इसके बाद वह पहले पति पर कोई दावा नहीं करेगी। अब शादी के बाद प्रेमी अपनी मामी को पत्नी बनाकर घर ले गया। लेकिन उसके घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। वह इसका विरोध करने लगे। घर के लड़ाई झगड़ों को देखकर संतोष फरार हो गया।

अब दुखियारी पत्नी फिर से पहले पति के पास वापस आई। उसने पति के हाथ पैर जोड़े और साथ रहने की मिन्नतें मांगी। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। पत्नी की ये हालत देख पति का दिल भी पिघल गया। उसने पत्नी को फिर से स्वीकार कर लिया। अब चुकी दोनों पहले ही तलाक ले चुके थे, इसलिए उन्होंने दोबारा शादी रचाई। अब यह पूरा मामल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button