समाचार

शादी का खर्चा बचाने की निंजा टेक्निक, सहेली के निकाह में गई थी, खुद दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची

शादी के इस सीजन में विवाह को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है। कुछ तो इतनी अजीब होती है कि हम भी हैरान रह जाते हैं। अब उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का यह मामला ही देख लीजिए। यहां एक युवती अपनी सहेली के निकाह में गई थी। लेकिन बाहर वह खुद दुल्हन बनकर निकली। उसने सहेली की शादी में हंगामा कर खुद भी शादी कर ली।

सहेली के निकाह में गई थी युवती

यह अनोखा मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोमीन नगर का है। बताया जा रहा है कि युवती के मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। सोमवार रात युवती अपनी सहेली के निकाह में गई थी। यहां उसका प्रेमी और उसके परिजन भी आए हुए थे।

जब सहेली का नकाह पढ़ा जाने लगा तो युवती ने बीच में ही हंगामा कर दिया। उसने प्रेमी के परिजनों पर दबाव बनाया कि उसकी शादी भी यहीं करवा दी जाए। इस हंगामे को शांत करने के लिए पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रेमी और प्रेमिका की शादी करवा दी जाए। बस फिर क्या था काजी ने इस प्रेमी जोड़े का निकाह भी वहीं करवा दिया। सारी रस्मों को अदा किया गया। युवक के परिजनों को भी लड़की की जिद के आगे झुकना पड़ा।

प्रेमी संग शादी कर गई ससुराल

शादी के बाद युवती अपने प्रेमी से शौहर बने युवक संग ससुराल भी चली गई। मतलब युवती ने अपनी सहेली की शादी के सेटअप में ही अपनी भी शादी कर ली। और उसका एक रुपैया खर्च नहीं हुआ। इस बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मजे भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये तो शादी का खर्चा बचाने की बढ़िया नींजा टेक्निक है। वहीं कुछ ने कहा कि वह भी अपने प्रेमी-प्रेमिका को लेकर दोस्त की शादी में जाएंगे। क्या पता उनका भी काम बन जाए।

बताया जा रहा है कि इस हंगामे की खबर मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन जब मामला सुलझ गया और निकाह पूरा हो गया तो वह भी वापस लौट गई। वैसे इस अनोखे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button