भारत की वो गुफा जहां छुपा है दुनिया ख़त्म होने का राज, जानिए कब होगा संसार का अंत?

घूमने-फिरने के शौकीन लोग भारत छोड़कर विदेश की सैर करना चाहते हैं। लेकिन हमारे भारत देश में ही ऐसी कई रहस्यमई जगह है जहां पर जाकर नए-नए रहस्य के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं भारत के उत्तराखंड राज्य को तो धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। उत्तराखंड को लेकर कहा जाता है कि यहां की मिट्टी के कण-कण में भगवान का वास है।
इसके अलावा यहां पर ऐसी कई रहस्यमई जगह है जो अपने आप में ही बड़ी अनोखी है। इन्हीं में से एक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर है। यह मंदिर किसी चमत्कारी मंदिर से कम नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि इस मंदिर में दुनिया के समाप्त होने का रहस्य तक भी छुपा है। तो आए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ दिलचस्प और रहस्यमयी बातों के बारे में…
90 फीट गहरी गुफा में विराजित हैं शिव
कहा जाता है कि, इस मंदिर की खोज सूर्य वंश के राजा रितुपर्णा ने की थी। यह मंदिर एक गुफा में है जो समुद्र तल से करीब 90 फीट गहरी है। इस मंदिर में भगवान शिव विराजमान है। इसके अलावा मंदिर में करीब 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। वही स्कंद पुराण में कहा गया है कि पाताल भुवनेश्वर में भगवान शिव निवास करते थे, जहां पर स्वर्ग में रहने वाले सभी देवी-देवता शिव की पूजा करने के लिए आते थे।
इस मंदिर में पाप द्वार, हरिद्वार, धर्म द्वार और मोक्ष द्वार नाम से 4 दरवाजे हैं। मान्यता है कि जब रावण की मौत हुई थी तब पापद्वार बंद हो गया था। वही जब महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ तो रणद्वार भी बंद हो गया।
विराजित है भगवान गणेश का कटा हुआ सिर
इसके अलावा इस मंदिर में भगवान गणेश का कटा हुआ सिर स्थापित है जिन्हें आदि गणेश कहा जाता है। यहां पर 4 खंबे भी हैं जिन्हें सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलियुग का प्रतिक माना गया है। इन 4 खंभों में से कलयुग खंबे की लंबाई सबसे अधिक है।
इस गुफा में जाने के लिए पतली सुरंग मिलती है जिसमें अनेक चट्टानों की संरचना और नक्काशीदार विभिन्न भगवानों की जटिल छवियां बनी हुई है जिन्हें देखना बहुत ही अद्भुत दृश्य है। इसके अलावा यहां पर नागों के राजा अधिशेष की कलाकृतियां भी देखने को मिलती है। यह गुफा प्रवेश द्वार से 160 मीटर लंबी है।
लगातार बढ़ रहा है शिलिंग का आकार
वही गुफा में स्थित चमत्कारी शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि यह शिवलिंग लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि यही शिवलिंग गुफा की छत को छू लेगा तो दुनिया समाप्त हो जाएगी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता। लेकिन देखने वाले कहते हैं कि, शिवलिंग का लंबाई दिन ब दिन बढाती जा रही है।