BMW नहीं ऑटो की सवारी करती हुई दिखी श्रद्धा कपूर, सादगी ने जीता फैंस का दिल: Video

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने सहज अंदाज के लिए जानी जाती है। श्रद्धा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। बता दें, श्रद्धा अपनी सादगी के माध्यम से कई बार फैंस का दिल जीत चुकी है। अब इसी बीच एक बार फिर श्रद्धा ने अपनी सिंपलीसिटी दिखाई जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
फैंस को पसंद आया श्रद्धा का अंदाज
दरअसल, श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई की सड़कों पर दिखाई दी जहां पर वह कैजुअल लुक में नजर आई। इस दौरान श्रद्धा ने मास्क पहना हुआ था, साथ ही वह थिएटर से बाहर निकलते हुए नजर आई। इस दौरान श्रद्धा के साथ एक फीमेल फ्रेंड भी थी जिसका हाथ पकड़े हुए सड़क पर चल रही थी। इस दौरान श्रद्धा ने रिक्शा की सवारी की।
View this post on Instagram
इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धा की तारीफ की जा रही है। फैंस उन्हें ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, सिंपलीसिटी, जमीन से जुड़ी हुई जैसे कमेंट कर तारीफ़ कर रहे हैं। बता दे श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।
इस जाबांज लड़की का किरदार निभाएगी श्रद्धा
बात की जाए श्रद्धा के वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह रणबीर कपूर के साथ आने वाली एक एंटाइटल फिल्म के लिए व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार श्रद्धा रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसे में फैंस उनकी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है।
इसके अलावा चर्चा हो रही है कि श्रद्धा कपूर रुखसाना कौसर की भूमिका निभाने वाली है। हालाँकि, अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। बता दें, रुखसाना वहीं लड़की जिसने घर में घुसे खूंखार आतंकवादी को AK-47 से गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। वह जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली है।
साल 2010 में किया था डेब्यू
बता दें, श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने साल 2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ में काम किया जिसके माध्यम से उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद तो श्रद्धा कपूर ने ‘बागी’, ‘साहो’ और ‘एक विलन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।