एक नंबर का पागल है तू.. नहीं करूंगी शादी, दूल्हे की हरकतें देख भड़की दुल्हन, बना लिया बंधक,फिर..

देशभर में इन दिनों शादी का सीजन खूब जोरों शोरों से चल रहा है। जहां देखों वहां शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच कुछ मामले ऐसे भी आ रहे हैं जहां बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ रहा है। बिहार के खगड़िया में भी ऐसा ही कुछ हुआ। यहां एक दुल्हन ने दूल्हे की अजीब हरकतों को देखकर शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि उसका दूल्हा एक नंबर का पागल है। इसके बाद वहां जो हुआ वह देखने लायक था।
दूल्हे की हरकतें देख भड़की दुल्हन, किया शादी से इनकार
दरअसल कुछ दिनों पहले बिहार के खगड़िया जिले की छोटी कुमारी की शादी हितेश कुमार संग तय हुई थी। फिर शादी का दिन भी आ गया। लड़कीवालों ने पूरे घर को दुल्हन की तरह सजा दिया। तय समय पर बारात भी आ गई। पहले नाच गाना हुआ और फिर बारात का स्वागत भी हुआ। सभी घराती-बाराती शादी की रस्मों की तैयारी भी करने लगे। लेकिन जैसे ही जयमाला हुई तो दुल्हन का दिमाग खराब हुआ। उसने शादी से इनकार कर दिया।
जब दुल्हन से शादी ना करने की वजह पूछी गई तो वह बोली कि दूल्हा मुझे पागल लगता है। एकदम मंदबुद्धि है। हुआ ये कि दूल्हे हितेश ने मंडप में कुछ ऐसी हरकतें की जिसे देखकर दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा मंदबुद्धि है। सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि उसके परिजनों को भी यकीन हो गया कि कुछ तो गड़बड़ है। उन्होंने तो ये तक बोल दिया कि दूल्हा ही नहीं बल्कि इनका पूरा खानदान मंदबुद्धि है।
मानसिक रूप से बीमार निकला दूल्हा
दुल्हन और परिजनों का कहना है कि शादी का रिश्ता तय करते समय हमे इसकी जानकारी नहीं दी गई थी कि दूल्हा मानसिक रूप से बीमार रहता है। वह मंदबुद्धि है। यही वजह है कि हमने शादी तोड़ दी। शादी टूटने के बाद लड़कीवाले तिलक रस्म में दिए गिफ्ट वापस मांगने लगे। हालांकि दूल्हा पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में वहां बसह बाजी हो गई। गुस्से में लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के कुछ लोगों को स्कूल में बंधी बनाकर रख लिया।
जल्द ही मौके पर पुलिस भी आ पहुंची। पुलिस ने जैसे तैसे दोनों पक्षों का समझौता करवाया। हालांकि दुल्हन शादी ना करने की जिद पर अड़ी रही। अंत में बारात को बेरंग ही वापस लौटना पड़ा। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना इलाके के रहीमपुर नया टोला का बताया जा रहा है। इस मामले पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रतन ने कहा कि दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर से भी सहमति नहीं बनने के कारण शादी रद्द हो गई।