बॉलीवुड

FIFA वर्ल्‍ड कप में नोरा फतेही के हाथ ‘तिरंगे’ का अपमान, लोगों का फूटा गुस्सा: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने दिलकश अंदाज और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर है। बता दे नोरा के डांस के लिए लोगों में एक अलग ही क्रेज है। नोरा जहां भी जाती है तो उन्हें चाहने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। अब इन दिनों नोरा कतर में अल बिद्दा पार्क में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 में शामिल हुई जहां पर लोगों ने उनकी खूब तारीफ की। लेकिन इसी बीच नोरा फतेही ने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

नोरा ने किया तिरंगे का अपमान!

nora fatehi

दरअसल, हुआ यूं कि फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के दौरान नोरा फतेही ने भारत को रिप्रेजेंट गया था जिसमें उन्होंने तिरंगे को भी लहराया था लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ लिया जिसके बाद लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में नोरा कहती है कि, “”इंडिया भले ही फीफा वर्ल्ड कप में शामिल नहीं है, लेकिन हम इस फेस्टिवल का हिस्सा हैं, हमारे म्यूजिक से, डांस से।” बता दें इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshin k madhu (@arshin_k_madhu)

वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही ने अपने हाथों में तिरंगा भी पकड़ा हुआ है। इसी बीच वह जय हिंद बोलती है लेकिन तिरंगा नीचे दिखाई देता है जिसके बाद लोगों का कहना है कि नोरा ने तिरंगे का अपमान किया है। इस दौरान नोरा जल्दबाजी में तरंगे को उल्टा भी पकड़ लेती है जिसके बाद लोगों का गुस्सा उन पर फुट पड़ा।

nora fatehi

यूजर्स ने इस तरह निकाला गुस्सा

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “तिरंगे को गलत पकड़ा है।” एक ने कहा कि, “तिरंगे को बहुत गलत तरीके से दिया गया।ये तिरंगे का अपमान है” एक अन्य यूजर ने लिखा,- नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं जानती, उन्हें तिरंगे को लहराना नहीं चाहिए था।

ये तिरंगे का अपमानजनक है।” एक ने कहा कि, “ओह, झंडे की कोई इज्जत नहीं है, यह इतनी घटिया हरकत है और प्रदर्शन करना ही सब कुछ नहीं है, देखो जिस तरह से वे झंडे को फेंक रहे हैं, वह कितना अपमानजनक है।” इसके अलावा भी कई लोगों ने नोरा को बुरे भले कमेंट्स किए हैं।

नोरा का वर्कफ़्रंट

nora fatehi

वर्कफ़्रंट की बात करें तो नोरा इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर चर्चा में है जिसमें वह मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत के साथ नजर आने वाली है। बता दे नोरा और आयुष्मान खुराना की यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

नोरा ने साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘रोर: टाइगर श्रॉफ द सुंदरवन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह रॉकी हैंडसम’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘भारत’, ‘मरजावां’, ‘बाटला हाउस’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्मों में नजर आई।

Related Articles

Back to top button