मनोरंजन

इन शादीशुदा टीवी सितारों को हुआ अपने को-स्टार से प्यार, पहली शादी तोड़ रचाया दूसरा ब्याह

शादी एक पवित्र बंधन होता है। जब हम शादी करने का विचार करते हैं तो यही सोचते हैं कि ये रिश्ता जीवनभर चलेगा। हालांकि कई बार हमसे पार्टनर चुनने में गलती हो जाती है। ऐसे में बात तलाक तक आ जाती है। वहीं हम दूसरे पार्टनर की तलाश भी शुरू कर देते हैं। टीवी इंडस्ट्री के इन सितारों के साथ भी कुछ ऐसा हुआ। ये पहले शादीशुदा थे लेकिन फिर भी इन्हें अपने को-स्टार से प्यार हो गया और इन्होंने आपस में शादी भी रचा ली।

राम कपूर और गौतमी कपूर

राम कपूर ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसी फेमस सिरियल्स के लिए जाने जाते हैं। वे टीवी के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी एक्टिंग कमाल की होती है। ‘घर एक मंदिर’ शो के दौरान राम कपूर की मुलाकात गौतमी कपूर से हुई थी। तब वे शादीशुदा थे। हालांकि उन्हें गौतमी से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद राम कपूर ने अपनी पहली बीवी को तलाक देकर 2003 में गौतमी कपूर से शादी रचा ली।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

‘ससुराल सिमर का’ फ़ेम दीपिका कक्कड़ को इसी शो पर अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम से प्यार हो गया था। इन दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया और फिर 2018 में शादी रचा ली। बता दें कि जब दीपिका को शोएब से प्यार हुआ तब वे रौनक सैमसन के साथ शादीशुदा थी। इन दोनों की शादी 2011 से 2015 तक चली थी।

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान

हितेन तेजवानी ने अरेंज मैरिज की थी जो एक साल से भी अधिक नहीं चल सकी। फिर उनकी मिलकत ‘सास भी कभी बहू थी’ के सेट पर गौरी प्रधान से हुई। दोनों ने ‘कुटुंब’ सीरियल में भी साथ काम किया। एक दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2004 में शादी रचा ली।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

करण सिंह ग्रोवर ने 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी रचाई थी। ये दोनों 2005 में ‘अलोन’ फिल्म में मिले थे। इसके पहले करण की दो शादियां टूट चुकी थी। उनकी पहली बीवी श्रद्धा निगम जबकि दूसरी जेनिफर विनगेट थी।

समीर सोनी और नीलम कोठारी

समीर सोनी ने 1996 में राजलक्ष्मी आर रॉय से शादी राचाई थी। 1997 में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस नीलम कोठारी से 2011 में शादी रचा ली। नीलम की भी ये दूसरी शादी थी। इसके पहले उनका साल 2000 में ऋषि सेठिया (यूके के बड़े बिजनेसमैन का बेटा) से तलाक हो गया था।

Related Articles

Back to top button