धार्मिक

जोरदार किस्मत से लेकर लंबी उम्र तक, रविवार के दिन जन्मे लोगों में होती है ये 10 खूबीयां

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। यह ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य बताने का दावा भी करता है। इसके मुताबिक कोई व्यक्ति सप्ताह के किस वार के दिन पैदा हुआ है उस आधार पर भी व्यक्ति के बारे में सबकुछ बताया जा सकता है।

दरअसल सप्ताह में सात दिन होते हैं और हर दिन के कारक ग्रह भिन्न भिन्न होते हैं। आप जिस वार को पैदा है उस वार का कारक ग्रह आपके स्वभाव और भविष्य को प्रभावित करता है। ऐसे में आज हम आपको रविवार के दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वभाव और कुछ अन्य दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

1. रविवार के दिन पैदा हुए लोग तेजस्वी, भाग्यशाली और लंबी आयु वाले होते हैं। ये लोग कम लेकिन सोच समझकर बोलते हैं। इनकी बातें दूसरों को बहुत प्रभावित करती है।

2. रविवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों पारिवारिक होते हैं। इन्हें अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से ज्यादा लगाव होता है। ये बहुत अधिक आस्थावान भी होते हैं।

3. इस दिन जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व बाकी सभी लोगों से हट के होता है। इनकी पर्सनलिटी बड़ी आकर्षित होती है। जो भी इनसे मिलता है इन्हें पसंद करने लगता है।

4. ये बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं। इन्हें किसी भी बात का जल्दी बुरा लग जाता है। ये उस बारे में कई दिनों तक सोचते रहते हैं।

5. पैसों के मामले में इन्हें कभी कोई कमी नहीं होती है। ये अपने बल पर ही अच्छा खासा पैसा कमाने में सक्षम होते हैं।

6. ये मेहनत करने से कभी नहीं घबराते हैं। इनकी मेहनत और लगन के चलते इन्हें सफलता जल्दी मिलती है। लोग इन्हें देख प्रेरणा भी लेते हैं। इनके कार्य दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं।

7. रविवार के दिन पैदा हुए लोग विज्ञान, टेक्निकल, आईटी फील्ड, इंजीनियर या मेकैनिक फिल्म में करियर बनाते हैं। ये अपनी फील्ड में बहुत आगे जाते हैं।

8. रविवार को जन्म लेने वाले लोगों का शादीशुदा जीवन खुशहाल होता है। हालांकि कभी कभी इन्हें अपने लाइफ पार्टनर पर थोड़ा बहुत गुस्सा जरूर आ जाता है। लेकिन अंत में वे कभी उनका साथ नहीं छोड़ते हैं और एक दूसरे का ख्याल रखते हैं।

9. रविवार के दिन पैदा होने वाले लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, गठिया, तथा नेत्र से जुड़े रोग हो सकते हैं।

10. इस दिन जन्म लेने वाले भाग्य के धनी भी होते हैं। इन्हें सबकुछ थाली में सजा सजाय मिल जाता है। किस्मत अक्सर इनका साथ देती है।

Related Articles

Back to top button