समाचार

संपत्ति के लिए मरने-मारने पर आ जाते हैं लोग, यहां बेटी ने ठुकरा दी पापा की 7000 करोड़ की कंपनी

पैतृक संपत्ति को लेकर अक्सर घर परिवार में बहुत लड़ाई झगड़े होते हैं। इनके विवाद कोर्ट में कई महीनों चलते हैं। उदाहरण के लिए अंबानी परिवार, अरबपति कारोबारी हिंदुजा ब्रदर्स इत्यादि के बीच प्रॉपर्टी को लेकर सालों चले विवाद को ही देख लीजिए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने पापा की 7000 करोड़ की प्रॉपर्टी की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया। यह लड़की और कोई नहीं बल्कि पैकेज्ड वॉटर कंपनी बिसलेरी ( Bisleri) के मालिक रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) है।

बिसलेरी के मालिक की इकलौती बेटी है जयंती

रमेश चौहान अपनी कंपनी बिसलेरी को टाटा को बेचने जा रहे हैं। ऐसा करते हुए वे बड़े भावुक भी हो रहे हैं। उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि उनकी बेटी जयंती चौहान ने बिसलेरी की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाने से मना कर दिया है। 37 साल की जयंती चौहान बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान की इकलौती बेटी है। वह जब 24 की थी तब उन्होंने कंपनी ज्वाइन कर ली थी। वह वर्तमान में बिसलेरी इंटरनेशनल की वाइस चेयरपर्सन हैं।

जयंती ने पहले बिसलेरी का दिल्ली वाला दफ्तर और फिर साल 2011 में मुंबई वाला ऑफिस ज्वाइन किया था। वह जयंती ही थी जिनके मार्गदर्शन में कंपनी का दिल्ली ऑफिस का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बिसलेरी को इन्टरनेशनल ब्रांड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह कंपनी का एड और मार्केटिंग डिपार्टमेंट देखती हैं। वह जयंती ही थी जिन्होंने कंपनी में ऑटोमेशन प्रोसेस स्टार्ट की। कुल मिलाकर उन्होंने बिसलेरी ब्रांड को घर-घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मल्टी-टेलेंटेड हैं जयंती, ले रखी है कई डिग्री

जयंती मल्टी-टेलेंटेड हैं। वह कंपनी के एड कैंपेन के साथ-साथ प्रॉडक्ट डेवलपमेंट भी देखती हैं। वह बिसलेरी के साथ-साथ बिसलेरी मिनिरल वाटर, वेदिका नेचुरल मिनिरल वाटर, फिजी फ्रूट ड्रिंक और बिसलेरी हैंड प्यूरीफायर प्रोडक्ट्स की कमान भी संभालती हैं। उनकी दिलचस्पी ब्रांड मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग में भी है। वह कंपनी के एड एंड कम्यूनिकेशन में बहुत एक्टिव रहती हैं।

जयंती एक अच्छी फैशन डिजाइर भी हैं। उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई करने के बाद लंदन जाकर फैशन डिजाइनिंग कोर्स किया। वह लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएट हैं। वहीं वे Istituto Marangoni Milano से फैशन स्टाइलिंग का कोर्स भी कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडी से अरबी की डिग्री भी ले रखी है। उनका अधिकतर बचपन दिल्ली, मुंबई और न्यूयॉर्क में बीता है। वह वर्तमान में ज्यादातर लंदन में रहती हैं।

इसलिए छोड़ दी 7000 करोड़ की कंपनी

बताते चलें कि बिसलेरी इतनी बड़ी कंपनी है कि उसके पूरे भारत में करीब 122 ऑपरेशनल प्लांट हैं। वहीं उसके पास 4,500 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क है। इस कंपनी की कुल किमत करीब सात हजार करोड़ रुपए है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर जयंती इस जिम्मेदारी को क्यों नहीं लेना चाहती है? जबकि इसमें इतना पैसा भी है।

अब वैसे तो जयंती ने कंपनी की जिम्मेदारी ना लेने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि वह अपने फैशन से संबंधित बिजनेस पर ज्यादा फोकस करना चाहती हैं। उनका दिल फैशन डिजाइनिंग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर बस यही बात कही है कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं। बरहाल लोग उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं देते हुए उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।

वैसे आपको जयंती का यह निर्णय सही लगता है या गलत? हमे अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Back to top button