श्रीदेवी से आलिया तक, वो 10 एक्ट्रेस जो शादी से पहले ही हुईं प्रेग्नेंट, एक बिन ब्याही बनी मां

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हसीनाएं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही है। जहां इनके काम ने इन्हें इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई तो वहीं इनकी निजी लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। ऐसी कई अभिनेत्रियां जो अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है।
कई ने अपने टूटे रिश्ते, तलाक, शादी और अफेयर के कारण सुर्खियां बटोरी तो कई शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने की वजह से चर्चा में आ गई। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ग्लैमरस इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में शादी रचाई। तो आइए जानते हैं कौन सी है यह अभिनेत्री?
श्रीदेवी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी का। जी हां… श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और जब उन्होंने शादी की तब वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। इसके बाद उन्होंने बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया जो एक अभिनेत्री के रूप में मशहूर है।
कोंकणा सेन शर्मा
अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर कोकणा सेन शर्मा भी शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत शादी रचाई और शादी के कुछ दिन बाद ही ही वह मां बन गई थी।
नताशा स्तांकोविक
अमृता अरोड़ा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाई तो वह 2 महीने बाद ही मां बन गई थी।
सारिका
बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस सारिका ठाकुर भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने साउथ सुपरस्टार कमल हासन के शादी रचाई जिसके बाद वह श्रुति और अक्षरा हासन की मां बनी।
नेहा धूपिया
अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अंगद बेदी से शादी रचाई जिसके कुछ महीने बाद ही वह मां बन गई थी।
सेलीना जेटली
बता दे सलीना ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन वह पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री से दूर है। साल 2011 में सेलेना ने शादी रचाई थी लेकिन वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में शादी के तुरंत बाद जुड़वा बच्चों की मां बन गई।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। बता दे आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी, वही नवंबर 2022 में वह मां बन गई।
मलाइका अरोड़ा
इस लिस्ट में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी जिससे उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम अरहान खान है। लेकिन अरबाज और मलाइका का तलाक हो चुका है। अब वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। ऐसे में हाल ही में खबर सामने आई थी कि मलाइका अरोड़ा बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई है, लेकिन बाद में यह केवल अफवाह निकली।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा है जिन्होंने बिना शादी के ही एक बेटी को जन्म दिया है। दरअसल वह मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रही थी। इसी बीच वह प्रेग्नेंट हो गई जिसके बाद उन्होंने विवियन से बिना शादी किए ही एक बेटी का जन्म दिया।