मीनाक्षी शेषाद्री की कार्बन कॉपी हैं उनकी बेटी केंद्रा, ख़ूबसूरती देख फैंस बोले-दूसरी दामिनी…

मीनाक्षी शेषाद्री… ये हिंदी सिनेमा का वह बड़ा नाम है जिसने एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज किया है। मीनाक्षी शेषाद्री अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरत और अपने लाजवाब डांस के लिए भी मशहूर रही है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए जो दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहे। लेकिन अचानक मीनाक्षी शेषाद्री बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गई।
हालांकि वो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। अब इसी बीच मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें बॉलीवुड की दूसरी दामिनी बता रहे हैं।
दरअसल, फिल्मी दुनिया से दूर मीनाक्षी शेषाद्री इन दिनों अपने परिवार के साथ टैक्सास में रहती है। बता दे मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड की दुनिया छोड़ने के बाद हरीश मैसूर नाम के एक बैंकर से शादी रचाई थी जिसके बाद वह टैक्सास में बस गई। शादी के बाद मीनाक्षी दो बच्चों की मां बनी जिनका नाम केंद्रा और जोश है। उनकी बेटी केंद्रा अब बड़ी हो चुकी है और अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर है।
बता दे केंद्रा अपनी मां की तरह ही खूबसूरत और ग्लैमरस है। इतना ही नहीं बल्कि जब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस उन्हें मीनाक्षी की कार्बन कॉपी कहने लगे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मीनाक्षी व्हाइट स्ट्रेप ड्रेस में नजर आ रही है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं उनकी स्माइल उनके चेहरे में चार चांद लगा रही है।
तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस भी केंद्रा पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि, ‘दामिनी पार्ट 2’, तो एक ने लिखा कि, “हमें तो पता ही नहीं था कि मीनाक्षी की इतनी बड़ी बेटी भी है।” इसके अलावा भी कई लोगों ने कमेंट्स कर उनकी तारीफ की।
बात की जाए मीनाक्षी शेषाद्री के करियर के बारे में तो उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीत लिया था। इसके बाद वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने लगी। ‘दामिनी’, ‘हीरो’ और ‘घातक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद मीनाक्षी बड़े बड़े अभिनेताओं को भी टक्कर देने लगी थी।
मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन क्लासिक डांसर भी थी। वर्तमान में मीनाक्षी टेक्सास में डांस क्लासेस चलाती है और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। हाल ही में मीनाक्षी ‘इंडियन आइडल’ में नजर आई थी। इस दौरान फैंस उनकी एक झलक देखकर काफी खुश हो गए थे लेकिन मीनाक्षी अब पहले से ज्यादा बदल गई है।