कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं ये तीनों बच्चे, बड़े होकर बने सुपरस्टार, क्या आप पहचान पाए?

फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी इनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती है तो कभी ये अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसके अलावा अक्सर इनके बचपन की तस्वीरें भी वायरल होती रहती है। अब इसी बीच तीन नन्हे बच्चों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जो अब बॉलीवुड के बड़े स्टार बन चुके हैं। तो आइए जानते हैं तस्वीर में नजर आ रही है तीनों बच्चे कौन है?
वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक नन्हा बच्चा हाथ में टेलीफोन लिए हुए नजर आ रहा है तो ही बीच में बैठी बच्ची प्यारी सी फ्रॉक पहने हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा उनके बगल में बैठा बच्चा भी बहुत ही क्यूट है। बता दे इन तीनों बच्चों का ताल्लुक बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान से है। यदि आप अभी भी इन बच्चों को नहीं पहचान पाए तो चले हम आपको बता ही देते हैं कि तस्वीर में नजर आ रही है तीन नन्हे बच्चे कौन है?
दरअसल, यह तीनों बच्चे बॉलीवुड इंडस्ट्री के शो मैन कहे जाने वाले जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर के है। जी हां.. जो हाथ में फोन लिए नजर आ रहा नाना बच्चा वह जाने-माने एक्टर ऋषि कपूर है जबकि बीच में बैठी बच्ची उनकी बड़ी बहन रितु नंदा है। इसके अलावा उनके बगल में बैठा भाई मशहूर एक्टर रणधीर कपूर है। गौरतलब है कि ऋषि कपूर और रणधीर कपूर एक मशहूर एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
वही रितु नंदा एक मशहूर बिजनेसवुमेन है। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम निखिल नंदा और नताशा नंदा है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ऋतू नंदा की बहू है। गौरतलब है कि, रितु नंदा 14 जनवरी 2020 को इस दुनिया को छोड़ कर चली गई तो वहीं मशहूर एक्टर ऋषि कपूर भी अब हमारे बीच नहीं है।
वहीं रणबीर कपूर की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इसके अलावा ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में वह पिता बने हैं। उनकी शादी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से हुई है। इसके अलावा उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मशहूर फैशन डिजाइनर है।
वहीं ऋषि कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर अभी भी फ़िल्मी दुनिया में एक्टिव है। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में देखा गया था।