करोड़ों में खेलते हैं MS धोनी, लेकिन भाई जीता है गरीबी की जिंदगी, बहन बच्चे पढ़ाकर करती है गुजारा

महेंद्र सिंह धोनी…. यह क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा नाम है जिसे लेने के बाद व्यक्ति के अंदर जोश, जज्बा और उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर हो जाता है। महेंद्र सिंह धोनी हारी हुई बाजी को भी जीत लाते हैं और यही वजह है कि लोग कहते हैं.. ‘अनहोनी को भी होनी कर दे धोनी..’ आज महेंद्र सिंह धोनी के नाम को बच्चा-बच्चा जानता है।
इसके अलावा उनकी पत्नी साक्षी धोनी के बारे में भी हर कोई जानता है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। जहां महेंद्र सिंह धोनी अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं तो वहीं उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी की कोई पहचान ही नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी के परिवार से जुड़ी कुछ खास बातें….
बहन ने दिया हर कदम पर साथ
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। लेकिन वह रांची में आकर बस गए। बता दे 7 जुलाई 1981 को रांची में ही महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। धोनी के पिता पान सिंह धोनी की कमाई केवल उतनी ही थी कि उनका परिवार अच्छे से रह सके। वही उनकी मां देवकी देवी क्रिकेट की दुनिया से काफी बाहर थी, लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलने लगे तो वह भी क्रिकेट को समझने लगी और अक्सर अपने बेटे की जीत की कामना करती रहती थी।
कहा जाता है कि जब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाना चाहते थे तो उनकी बहन जयंती ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की। यदि आपने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक “MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” देखी होगी तो आपको जरूर समझ में आएगा कि उनकी बहन जयंती ने हर पल उनका साथ दिया।
लेकिन इस फिल्म में कही भी महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी का जिक्र नहीं किया गया। इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। लोगों के मन में सवाल थे कि क्या महेंद्र सिंह धोनी और नरेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते खराब है या फिर दोनों भाइयों में कोई मनमुटाव चल रहा है?
कैसा है धोनी का भाई नरेंद्र से रिश्ता?
जब नरेंद्र सिंह धोनी से उसके बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि, वह धोनी के खेलने पर गर्व महसूस करते हैं। दरअसल जब एमएस धोनी क्रिकेट खेलने लगे तब नरेंद्र सिंह धोनी घर छोड़कर बाहर जा चुके थे। वही दोनों की उम्र में भी 10 साल का फर्क है। ऐसे में दोनों भाइयों ने एक साथ कम ही वक्त गुजारा। हालांकि जब धोनी ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तब नरेंद्र सिंह धोनी हमेशा उनके लिए चीयर करते थे। लेकिन फिल्म में उनका रोल नहीं दिया दिखाया गया।
इसके पीछे की वजह बताते हुए खुद नरेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि, “इस पर मैं क्या कहूं? ये तो डायरेक्टर की मर्जी है। मेरा माही की ज़िदगी में इतना योगदान ही नहीं है कि फ़िल्म में मेरा रोल होता। फिल्म माही की ज़िंदगी के बारे में है, उसके परिवार के बारे में नहीं।”
बात की जाए नरेंद्र सिंह धोनी के काम के बारे में तो वह समाजवादी पार्टी के नेता है। उन्होंने साल 2009 में बीजेपी से अपने पॉलीटिकल करियर की शुरुआत की। लेकिन 4 साल बाद वह बीजेपी को छोड़ सपा में शामिल हो गए। वहीं एमएस धोनी की बहन जयंती स्कूल में टीचर है। बता दें, धोनी के भाई-बहन साधारण जीवन जीते हैं।
बात करें महेंद्र सिंह धोनी की निजी लाइफ के बारे में तो उन्होंने साल 2010 में साक्षी धोनी के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2015 में वह एक बेटी के पिता बने जिसका नाम जीवा धोनी है। जीवा अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर है। अक्सर उनकी क्यूट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।