बॉलीवुड

जब 15 की उम्र में रेखा संग को-स्टार ने की थी जबरदस्ती, कहा-मैं दर्द से कराहती रहीं लेकिन उसने..

हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने बहुत छोटी सी उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि रेखा एयरहोस्टेस बनना चाहती थी, लेकिन जल्द ही माता-पिता के दुनिया छोड़ जाने के बाद उन्होंने अपने घर को संभाला। ऐसे में वह छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग करने लगी। महज 13 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। कई अभिनेताओं के साथ अफेयर होने के बावजूद आज रेखा तन्हा जीवन गुजार रही है।

बता दे रेखा ने अपने करियर में भी ऐसे पल का सामना भी किया जब छोटी सी उम्र में उनके साथ एक को-स्टार ने बदसलूकी कर दी थी जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगी थी। तो आइए जानते हैं रेखा के जीवन से जुड़ा यह किस्सा क्या है?

rekha

15 की उम्र में रेखा के साथ हुई थी ऐसी हरकतें
दरअसल, रेखा जब 15 साल की थी तब वह फिल्म ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्टर विश्वजीत चटर्जी ने काम किया था। कहा जाता है कि फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया था। ऐसे में विश्वजीत ने उन्हें करीब 5 मिनट तक जबरदस्ती Kiss किया था।

rekha

दरअसल, इस बात का खुलासा यासिर उस्मान की किताब ‘रेखा द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया था। इस किताब के मुताबिक जब रेखा 15 साल की थी तब उन्होंने इस फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना शूट किया था। इसी फिल्म में विश्वजीत और रेखा के बीच किसिंग सीन था। लेकिन रेखा को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

rekha

कहने वाले यह भी कहते हैं कि यह सीन केवल रेखा को परेशान करने के लिए ही रखा गया था। पहले से ही डायरेक्टर ने विश्वजीत को पूरी कहानी बता दी थी। ऐसे में जैसे ही रेखा एक्टिंग करने के लिए आई तो विश्वजीत उन्हें किस करने लगे, जो करीब 5 मिनट तक चली थी। वहीं डायरेक्टर ने भी कट नहीं बोला। इसके बाद रेखा बुरी तरह डर गई और वह रोने लगी। जबकि वह मौजूद सभी लोग रेखा को देखकर जोर-जोर से तालियां बजाने लगे।

इस दौरान रेखा बहुत कुछ कहना चाहती थी लेकिन डर की वजह से वह हिम्मत नहीं जुटा पाई और घर चली गई। इसके बाद वह रातभर रोती रही। रिपोर्ट की मानें तो रेखा और विश्वजीत के किसिंग सीन का विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया था जिसके बाद इस फिल्म को करीब 10 साल बाद रिलीज किया गया।

कइयों से रहा रेखा का अफेयर
बात की जाए रेखा की निजी लाइफ के बारे में तो उनका नाम अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद मेहरा जैसे बड़े अभिनेता के साथ जुड़ा है। कहा जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा से गुपचुप शादी भी कर ली थी, लेकिन विनोद मेहरा की मां ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। इसके बाद यह दोनों अलग हो गए। अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका अफेयर काफी लंबा चला, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। आज भी रेखा और अमिताभ की अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र होता है।

Related Articles

Back to top button