धार्मिक

आज ही घर में लगाएं ये 5 तस्वीरें, गरीबी छू भी नहीं पाएगी, पैसा ही पैसा होगा

हर किसी को अपने घर तस्वीर या पेंटिंग लगाने का शौक होता है। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसी तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपने घर लगाने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में भी घर के अंदर इन तस्वीरों को लगाने की सलाह दी गई है।

मछली

वास्‍तु शास्त्र और हिंदू धर्म दोनों ही जगह मछली को अहम माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में मछली की पेंटिंग लगाने से मुसीबतें खत्म होती हैं, धन लाभ होता है, घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और शुभ कार्यों में इसके दर्शन करना अच्छा शकुन भी माना जाता है। मछली की पेंटिंग पूर्व, उत्तर या उत्‍तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इससे आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है। वहीं मुख्‍य द्वार के लेफ्ट साइड में लगाने से परिवार सुखी रहता है।

राधा-कृष्‍ण

राधा-कृष्‍ण को सच्चे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शादीशुदा कपल्स को यह तस्वीर अपने बेडरूम में लगानी चाहिए। इससे उनका रिश्ता अच्छा चलेगा। इस तस्वीर के ठीक सामने वाली दीवार पर पति पत्नी अपनी फोटो भी लगा सकते हैं। वहीं गर्भवती महिला यदि रोज बाल-कृष्ण की तस्वीर को देखे तो बच्चा सुंदर और स्वस्थ पैदा होता है।

घोड़े

घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए। 7 दौड़ते हुए घोड़े हो तो यह सोने पर सुहागा होता है। इस तस्वीर को घर या ऑफिस में लगाने से कार्य क्षमता बढ़ती है। तरक्की पर तरक्की होती है। काम में कोई बाधा भी नहीं आती है। इस पेंटिंग को आप पूर्व या दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं।

फैमिली फोटो

घर की एक दीवार पर सिर्फ सभी परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लगा दें। ऐसा करने से परिवार में लड़ाई झगड़ा नहीं होगा। सुख शांति बनी रहेगी। एकता भी बढ़ने लगेगी। इससे सभी का आपसी प्रेम भी बढ़ जाएगा। ध्यान रहे कि आपको घर में जीवित सदस्यों की तस्वीर उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी है। जबकि मृत परिजनों की फोटोज़ को सिर्फ उत्तर दिशा में ही लगाया जा सकता है। बाकी दिशाओं में इसे न लगाएं। इससे पितृ दोष शांत हो जाएगा।

देवी लक्ष्‍मी

घर की उत्तर दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस तस्वीर में लक्ष्मीजी खड़ी हुई न हो। घर में एक से अधिक लक्ष्मी की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। यह तस्वीर आपके घर सुख शांति के अलावा अपार धन लाएगी।

Related Articles

Back to top button