धार्मिक

राशिफल 5 दिसंबर: महादेव की कृपा से 3 राशियों की सुधर जाएगी जिंदगी, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको सोमवार 5 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से बचना होगा। आप अपना कोई नहीं कार्य अधूरा ना छोड़े अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कारोबारियों पर अच्छा आर्थिक फायदा होने के योग हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने सभी कार्य को मन मुताबिक पूरे करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद के कागजात को संभालकर रखिए। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आज आप कुछ नए कामों की तरफ हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र वर्ग को तरक्की मिलने के योग हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बनी हुई है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके घर परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव आएगा। लेनदेन के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यवसाय कर रहे लोगों का दिन बेहतर साबित होगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। आपकी कमाई बढ़ेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। सफलता आपके कदम चूमेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। घर परिवार से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप परिवार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी आप उन्हें हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आप अपने सभी कामों को जोश और उत्साह के साथ पूरा करेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। पूरे दिन आपका मिजाज बढ़िया रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे। आप अपने सामने आने वाली विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। आपको बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। व्यापार में सामान्य लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार के सिलसिले में किसी पर ज्यादा विश्वास मत कीजिए अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपकी मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलने की संभावना बनी हुई है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सारी चिंता खत्म हो जाएगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। अगर इस राशि के व्यक्ति अपनी वर्तमान नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं, तो उनका यह सपना भी पूरा होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि के योग बने हुए हैं। पैसों के मामले में फालतू जोखिम ना लें तो ही बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button