बॉलीवुड

ये हैं आलिया भट्ट की जिंदगी के 5 सबसे बड़े विवाद, महेश भट्ट को मानती है दुनिया के सबसे बुरे पिता

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। उन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आलिया भट्ट ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

हालांकि आलिया भट्ट जितना अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में रही उतना ही ज्यादा उनका विवादों से भी नाता रहा। ऐसे कई मौके आए जब आलिया भट्ट विवादों से घिर चुकी है और लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे आलिया भट्ट के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवाद जब उन्हें लोगों से खूब खरीखोटी सुननी पड़ी।

alia bhatt

आलिया ने महेश भट्ट को बताया था दुनिया का सबसे बुरा पिता

गौरतलब है कि, आलिया भट्ट मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद महेश भट्ट ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी बेटी आलिया भट्ट उन्हें सबसे बुरा पिता मानती है और इसकी वजह से वह कई बार उनके साथ गलत व्यवहार भी करती हैं।

alia bhatt

जब लोगों को आलिया भट्ट की यह बातें पता चली थी तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने आलिया भट्ट को अपने पिता की इज्जत करने की नसीहत दे डाली थी।

उप्स मोमेंट का शिकार हुई थी आलिया भट्ट

बता दें, आलिया भट्ट की जोड़ी मशहूर अभिनेता वरुण धवन के साथ खूब जंचती है। इस जोड़ी ने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट उप्स मोमेंट का शिकार हो गई थी।

alia bhatt

दरअसल, इस दौरान वरुण ने आलिया भट्ट को गोद में उठा लिया था और इस दौरान आलिया भट्ट ने ट्रांसपेरेंट सलवार पहनी थी जिसकी वजह से उन्हें उप्स मोमेंट का सामना करना पड़ा। इस दौरान भी आलिया भट्ट को बुरी तरह ट्रोल किया गया था और सोशल मीडिया पर उनका कई दिनों तक मजाक उड़ाया गया।

विज्ञापन को लेकर विवाद

आलिया भट्ट हाल ही में एक ज्वेलरी विज्ञापन में नजर आई थी। इस दौरान उनका ऐड काफी पसंद किया गया लेकिन इसी ऐड के चलते वह विवादों में भी फंस गई थी। दरअसल इस ऐड में आलिया भट्ट ने पुरानी प्रथा कन्यादान पर सवाल उठाए थे जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

alia bhatt

अभद्र भाषा को लेकर विवाद में आई थी आलिया

साल 2014 में आए टीवी शो AIB के दौरान आलिया भट्ट ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। डबल मीनिंग में बात करने के दौरान आलिया के मुंह से कुछ ऐसी बातें निकल गई थी जिसकी वजह से उनका खूब विरोध हुआ। इतना ही नहीं बल्कि इस शो में नजर आने वाले कुछ सेलेब्स ने भी डबल मीनिंग में बात की थी जिसके बाद इन सितारों के ऊपर केस दर्ज हो गया था।

alia bhatt

सैफई महोत्सव के दौरान विवादों में फंसी थी आलिया

साल 2014 में अखिलेश सरकार ने सैफई महोत्सव का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी कलाकार जैसे कि माधुरी दीक्षित, सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे और उन्होंने जमकर परफॉर्मेंस दिया।

alia bhatt

एक तरफ मुजफ्फर में दंगा होने के कारण बीमारी और ठण्ड से लोग जूझ रहे थे जिसकी वजह से कई लोग इन सितारों से नाराज हो गए थे और इसी दौरान आलिया भट्ट से इस मुद्दे पर बात की गई लेकिन उन्होंने बोलने से मना कर दिया था, जिसके बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। हालांकि बाद में उनके पिता महेश भट्ट को इस मामले में माफी मांगनी पड़ी।

आधे-अधूरे ज्ञान की वजह से भी मजाक बन चुकी हैं आलिया भट्ट

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के ज्ञान को लेकर कई बार मजाक उड़ाया जा चुका है। उनके ऊपर कई मिम्स और जोक्स बन चुके हैं।

alia bhatt

जब आलिया भट्ट करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी, तो इस दौरान उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने पृथ्वीराज चौहान बताया था। इस मामले के बाद आलिया भट्ट का पूरे देश में मजाक उड़ाया गया इतना ही नहीं बल्कि वह कम नॉलेज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थी।

Related Articles

Back to top button