बॉलीवुड

46 की उम्र में भी फिट और खूबसूरत है मलाइका अरोड़ा, जाने आप कैसे पा सकती हैं ऐसा शरीर

40 की उम्र छूते ही शरीर को कई बीमारियां घेरना शुरू कर देती है। यही वो उम्र होती है जब इंसान बूढ़ा भी दिखने लगता है। ऐसे में उम्र के इस पढ़ाव पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। अब 46 साल की मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को ही देख लीजिए। वे अपना इतना अच्छे से ख्याल रखती है कि उन्हें देख कहीं से कहीं तक ये नहीं लगता कि वे 40 से ऊपर की हैं। तो चलिए जानते हैं मलाइका जैसा फिट और खूबसूरत शरीर पाने के लिए आपको क्या क्या करना पड़ेगा।

खान-पान

इस उम्र में वसा (फैट) वाले खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें। फल, हरी सब्जियां, साबूत अनाज और फैट-फ्री डेयरी उत्पाद का सेवन अधिक करें। वहीं मछली, अंडे, लीन मीट्स, बीन्स वगैरह खाकर शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी करें। नमक, मीठी, सैचुरेटेड फैट, ट्रांसफैट और कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें कम खाएं।

व्यायाम

हर रोज याद से एक्सरसाइज करें। इस उम्र में ये आपको फिट एंड फाइन रखने में मदद करेगा। इसके अलावा इस व्यायाम से बॉडी में इकट्ठा हो रहे टॉक्सिन भी बाहर निकल जाएंगे। व्यायाम के अतिरिक्त वॉक और साइकलिंग भी करें। यह सब करने से आपका दिल तो स्वस्थ रहेगा ही, साथ में मांसपेशियां भी मजबूत बनेगी और शरीर में एक प्रकार का संतुलन बना रहेगा।

वजन बढ़ने से रोकें

बढ़त वजन कई समस्याओं को जन्म देता है। फिर 40 के बाद इंसान के शरीर में मोटापा भी चढ़ने लगता है। ऐसे में आपको इस उम्र में अपने बढ़ते वजन का सहित ढंग से ख्याल रखना चाहिए। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के अनुसार आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

नशीले पदार्थों से दूर रहे

वैसे तो नशा करना किसी भी उम्र में ठीक नहीं होता है, लेकिन 40 के बाद यह शरीर को और अधिक नुकसान पहुंचाता है। इसलिए सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर ही रहें। इनसे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है, कोलेस्ट्रोल अधिक होता है और फेफड़े भी कमजोर होने लगते हैं।

प्रोटीन व फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

40 की उम्र का पढ़ाव पार करते ही बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अधिक से अधिक प्रोटीन व फाइबर फूड खान चाहिए। ये कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। अंकुरित भोजन, पनीर, सलाद, फल, हरी सब्जियां जैसी चीजें अधिक खाएं। रात में हल्का भोजन करें। खाने के बाद 15 से 20 मिनट घूम फिर लें।

यदि आप इन सभी चीजों का ख्याल रखते हैं तो 40 के बाद भी सेहतमंद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button