धार्मिक

राशिफल 6 दिसंबर: आज 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां, हनुमान जी हर लेंगे सारे संकट

आज हम आपको मंगलवार 6 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताएंगे। आज आपको कुछ नया जानने का मौका मिलेगा। करियर में तरक्की मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। सफलता में आई बाधाएं दूर होंगी। आप अपने सभी कामों को समय पर बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। मानसिक चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपका मान-सम्मान दिलाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। महिला मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको लेनदेन के कामों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर कीजिए, इससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को मनपसंद जीवनसाथी मिलने के योग हैं। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में फायदा होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। वैवाहिक लोगों के जीवन में रोमांस बना रहेगा। बजट के अनुसार ही पैसे का निवेश और बड़ी खरीदारी कीजिए। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार से संबंधित लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। छोटे भाई की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यदि उसका स्वभाव कुछ समय से बिगड़ा हुआ दिख रहा है, तो भी अंकुश लगाएं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने म सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आपके मन को बेहद ज्यादा खुशी होगी। ऑफिस में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कारोबार कर रहे लोगों का दिन उत्तम रहेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। शरीर में थोड़ी थकावट महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। किस्मत और समय आपके पक्ष में रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को धन लाभ होने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। संतान की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको मन मुताबिक कामयाबी हासिल होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सावधान रहना होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर में सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। घर बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। परिवार के साथ बिताया समय आपको आनंद देगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

Related Articles

Back to top button