समाचार

हिंदू बनी 2 मुस्लिम लड़कियां, अग्नि को साक्षी मान लिए फेरे, बोली- कभी भी तलाक-हलाला हो जाता था..

जब इंसान को प्यार होता है तो उसे धर्म और मजहब की दिवारे भी नहीं रोक पाती है। अब उत्तर प्रदेश के बरेली की इन दो मुस्लिम युवतियों को ही ले लीजिए। शहनाज और इरम जैदी दोनों पहले मुस्लिम हुआ करती थी। लेकिन उन्हें अपने धर्म से ज्यादा रुचि हिंदू धर्म में थी। उनका कहना है कि मुस्लिम समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है।

मुस्लिम लड़कियों ने की हिंदू लड़कों से शादी

युवतियों को कहना है कि मुस्लिम समाज में महिलाओं की इज्जत नहीं की जाती है। उनका जब मन होता है वह तीन तलाक बोल देते हैं। फिर हलाला भी हो जाता है। इन चीजों के खौफ से दोनों मुस्लिम युवतियों ने सनातन धर्म अपना लिया। वह दोनों अपने-अपने हिंदू प्रेमियों से विवाह सूत्र में बंध गई।

बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में दोनों मुस्लिम युवतियों ने सनातन धर्म स्वीकार किया। शहनाज अब सुमन बन गई तो इरम जैदी अब स्वाती नाम से जानी जाने लगी। दोनों ने पंडित केके शंखधार की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाजों से 7 फेरे लिए। हालांकि युवतियों के परिजन इस शादी से खुश नहीं है। खासकर शहनाज उर्फ सुमन के घरवाले तो उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

घरवाले दे रहे जान से मारने की धमकी

शादी के बाद शहनाज उर्फ सुमन अपने पति अजय कुमार के साथ एसएसपी ऑफिस गई। यहां उसने कहा कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से हिंदू बनी हूं। अपनी मर्जी से हिंदू लड़के से विवाह किया है। मैं अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना चाहती हूं। लेकिन मेरे घरवाले मेरी जान के दुश्मन बने हुए हैं। वह इस शादी के खिलाफ हैं। मेरी जान को खतरा है। सुमन की बात सुनने के बाद अखिलेश चौरसिया ने उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया।

उधर शहनाज उर्फ सुमन ने बताया कि कैसे एक हिंदू लड़के से इश्क करने के लिए उसके घरवालों ने उसकी कब्र तक खोद दी थी। शहनाज और अजय का घर 400 मीटर की दूरी पर ही है। अजय एक फ्रिज और एसी मैकेनिक है। शहनाज बताती हैं कि श्रीकृष्ण में उसकी आस्था शुरू से ही रही है। उसे मुस्लिम धर्म की तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाएं पसंद नहीं थी।

घरवालों ने खोद दी थी कब्र,भागकर की शादी

शहनाज घरवालों से छिपकर अजय से फोन पर बातें किया करती थी। लेकिन एक दिन उनके घरवालों ने उन्हें पकड़ लिया। फिर उसे बेल्ट और लातों से इतना मारा की वह उठ नहीं सकी। शहनाज ने कहा कि वह अजय से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। इससे उसके घरवाले बहुत नाराज हुए। उसने एक दिन मां को फोन पर बात करते हुए सुन लिया कि घर के मर्दों ने मेरी कब्र खोद दी है। वह मुझे मारने का प्लान बना रहे हैं।

इसके बाद शहनाज़ रात को ढाई बजे ही घर से नंगे पैर भागी। उसने अजय को फोन किया। वह उसे अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। फिर दोनों ने शादी कर ली। अब हिंदू धर्म अपनाकर शहनाज उर्फ सुमन बड़ी खुश है। उनका कहना है कि अब मैं आजाद हूं। पर्दे में नहीं हूं। इनकी लव स्टोरी पर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button