
कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। लेकिन कभी-कभी प्यार के ऐसे अनोखे मामले भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लगता है कि ऐसी सीमाएं लांघना सही है भी या नहीं? अब महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील का यह अनोखा मामला ही देख लीजिए। यहां दो जुड़वा बहनें एक दूसरे की सौतन बन गई। दरअसल दोनों ने एक ही मंडप में एक ही दूल्हे से शादी कर ली।
जुड़वा बहनों ने की एक ही दूल्हे से शादी
पिंकी और रिंकी (36) नाम की ये जुड़वा बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। इन्होंने 2 दिसंबर को अतुल अवतड़े नाम के शख्स से शादी कर ली। इस शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों जुड़वा बहनें एक साथ दूल्हे के गले में वरमाला डालती है। इस दौरान हर कोई खुश नजर आता है। तीनों ने यह शादी अपने परिवार की रजामंदी मिलने के बाद ही की है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
हालांकि इस शादी से जनता खुश नजर नहीं आई। वीडियो वायरल होने के बाद वह शादी के लीगल होने पर सवाल उठाने लगी। जल्द ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया। और अब पुलिस ने इस शादी के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लेकिन एक सवाल अभी भी सबके दिमाग में घूम रहा है। आखिर ये अनोखी लव स्टोरी शुरू कैसे हुई? चलिए जानते हैं।
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
पिंकी और रिंकी दोनों मुंबई में रहती थी। उनके पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था। फिर उनकी मां बीमार हो गई। ऐसे में दोनों अपनी मां के साथ मालशिरस आकर रहने लगी। यहां एक बार उनकी मां की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्होंने मां को लाने ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया। बता दें कि अतुल ट्रैवल एजेंसी चलाता है। उसने पिंकी और रिंकी की मां को इलाज के लिए लाने ले जाने में काफी हेल्प की।
बस इसी दौरान दोनों जुड़वा बहनों का दिल अतुल पर आ गया। दोनों ने फैसला लिया कि वह इसी से शादी करेंगी। उनका एक लॉजिक ये भी था कि दोनों बचपन से साथ रहीं और पली बढ़ीं हैं। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकती हैं। इसलिए शादी के बाद भी दोनों साथ में ही रहना चाहती थी। बस इसलिए भी उन्होंने अतुल से साथ में शादी कर ली। इसके लिए उनके परिवार वाले भी मान गए।
यहां देखें शादी का वीडियो
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दो सगी बहनों ने एक ही लड़के से शादी की..#Viral #viralvideo pic.twitter.com/eZQFjLlvO5
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) December 3, 2022
वैसे आप इस तरह की शादी के पक्ष में है या विरोध में? अपने विचार हमे कमेंट कर जरूर बताएं।