मनोरंजन

क्लास रूम में लड़की ने लगाए शानदार ठुमके, अदाएं देख चुम्मियां देने लगी पूरी क्लास – Video

कॉलेज लाइफ जिंदगी की सबसे बेस्ट लाइफ होती है। यहां हम अपनी लाइफ का सबसे अच्छा समय बिताते हैं। ना जाने कितने अच्छे दोस्त बनते हैं। मीठी और यादगार यादें जन्म लेती हैं। और फिर जब कॉलेज का आखिरी दिन होता है तो हर कोई भावुक हो जाता है। हालांकि कुछ लोग कॉलेज के अंतिम दिन को भी खुशी-खुशी सेलिब्रेट करते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह क्लास रूम ही ले लीजिए।

क्लास रूम में लड़की ने लगाए शानदार ठुमके

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉलेज गर्ल का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की कॉलेज की ड्रेस पहने क्लास की बेंच पर खड़ी है। उसे देखने के लिए पूरी क्लास बैठी है। फिर लड़की भोजपुरी के फेमस गाने ‘पतली कमरिया मोरी, हाय-हाय.. तिरछी नजरया मोरी हाय-हाय..’ पर नाचना शुरू करती है।

इस दौरान लड़की गाने के ऊपर बहुत ही शानदार तरीके से डांस करती है। वहीं उसके डांस और अदाएं को देखकर क्लास में मौजूद स्टूडेंट्स खुश हो जाते हैं। वह हाय-हाय.. बोलते हैं। फिर लड़की को फ्लाइंग किस करते हैं। यह पूरा लम्हा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है। इसे देख आपका भी दिल खुश हो जाता है।

कॉलेज के आखिरी दिन किया खूब इन्जॉय

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ketki_sharma1 नाम की एक लड़की ने साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उसने कैप्शन में बताया कि ये उनकी कॉलेज की लास्ट क्लास है। इस दौरान सभी बड़े खुश दिखाई दिए। सभी ने नाच गाने से और रील्स बनाकर कॉलेज का अंतिम दिन इन्जॉय किया। बता दें कि यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुए कि इसे अभी तक चालीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो देखकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “वाह, क्या शानदार डांस और माहौल है।” दूसरे ने कहा “पूरे क्लास की एनर्जी जबरदस्त है।” तीसरा बोला “लड़की ने बहुत ही शानदार डांस किया। क्लास ने भी उसका पूरा सपोर्ट किया।” एक और शख्स कहने लगा “यह देखकर मुझे अपने कॉलेज के दिन याद आ गए।” इसके अलावा कई लोगों ने छात्रों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

यहां देखें कॉलेज गर्ल का डांस वीडियो

वैसे आपको लड़की का यह डांस कैसा लगा? आप अपने कॉलेज के दिनों में कैसे इन्जॉय करते थे? अपने अनुभव कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button