धार्मिक

गंदी से गंदी जगह भी पड़ी हो ये 5 चीजें, बिना संकोच उठा लें, मिलेंगे जबरदस्त लाभ – Chanakya Niti

लाइफ में हर कोई गंदगी और नेगेटिविटी से दूर रहना पसंद करता है। लेकिन कई बार गंदगी में भी अच्छी चीजें मिल जाती है। इसके लिए आपकी सोच का पॉजिटिव होना जरूरी है। महान विद्वान, अर्थशास्‍त्री, कूटनीतिज्ञ और मार्गदर्शक आचार्य चाणक्‍य का भी कुछ ऐसा ही मानना था। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में ऐसी ही कुछ ज्ञान की बातें बताई हैं। उनके अनुसार कुछ खास चीजें यदि गंदगी में पड़ी हो तो भी उन्हें उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए। इससे आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं।

गंदगी में पड़ी इन चीजों को उठाने में ना करें संकोच

1. आचार्य चाणक्‍य की माने तो हमे बुराई में भी अच्छाई ढूंढना चाहिए। यदि हम ऐसी सोच रखेंगे तो जीवन में सफलता का स्वाद जल्दी चख पाएंगे। अच्छाई एक ऐसी चीज है जो कहीं से भी मिले हमे अपना लेनी चाहिए। उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। हर बुरी चीज में एक पॉजिटिव एंगल खोजना चाहिए। इससे व्यक्ति लाइफ में बहुत आगे जाता है।

2. चाणक्य नीति की माने तो गंदगी में यदि कोई कीमती चीज पड़ी हो तो उसे उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए। जैसे यदि सोना या हीरा गंदगी में भी पड़ा हो तो उसे तुरंत उठा लेना चाहिए। इस गंदगी में होने से उस कीमती चीज की वैल्यू कम नहीं होती है। इसे हम इस तरह भी समझ सकते हैं कि हमें बुरे हालातों में भी अवसर खोजना चाहिए। वहीं कोई व्यक्ति गंदे माहौल में है तो इसका ये मतलब नहीं कि वह भी गंदा है। उसके अच्छे गुण उसकी असली पहचान होते हैं।

3. आचार्य चाणक्य की माने तो यदि आपको ऐसी सिचूऐशन का सामना करना पड़े जिसमें दुष्ट व्यक्ति और सांप में से किसी एक को चुनना हो तो सांप को चुने। सांप आपको सिर्फ तभी नुकसान पहुंचाएगा जब आप उसे तंग करेंगे या उसकी जान को कोई खतरा होगा। जबकि दुष्ट शख्स अपने दुष्टता वाले स्वभाव के चलते बिना किसी वजह के भी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा। इसका एक अर्थ ये भी है कि हर खतरनाक दिखने वाली चीज खतरनाक नहीं होती है। इसलिए बुक को उसके कवर से जज ना करें।

4. चाणक्य नीति के अनुसार हमे इंसानों के गुणों की कद्र करनी चाहिए। यदि आपको एक बुरे या दुष्ट परिवार में एक गुणी कन्या मिल जाए तो उसे अपनाने में हिचकना नहीं चाहिए। आपको उसके परिवार को नहीं, बल्कि उसके गुणों को देखना चाहिए। वह अपने संस्‍कार-व्‍यवहार से आपके घर को स्वर्ग में तबदल कर सकती है।

5. हर शख्स में अच्छाई और बुराई दोनों होती है। यदि आप किसी बुरे शख्स को सुधारना चाहते हैं तो उसे उसकी अच्छाइयों से राबरु कराइए। इससे धीरे-धीरे वह खुद ही समझ जाएगा कि वह खुद को कितना सुधार सकता है।

Related Articles

Back to top button