बॉलीवुड

छोटी सी उम्र में इस बच्ची ने कमा लिया बड़ा नाम, पिता है बॉलीवुड के खौफनाक विलेन, पहचाना क्या?

सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से फैंस अपने पसंदीदा कलाकार से डायरेक्टली जुड़े हुए होते हैं। यहां पर सितारों की छोटी से छोटी हरकतों के बारे में फैंस को पता लग जाता है। जैसे ही सेलेब्स कोई पोस्ट साझा करते हैं तो फैंस उन पर जमकर पर लुटाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस खुद भी इनकी लेटेस्ट पोस्ट देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

shraddha kapoor

इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बच्चों की तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जो उनके बचपन की फोटो है। फोटो में नजर आ रहे 2 बच्चों में से एक बच्ची बॉलीवुड दुनिया की एक पॉपुलर एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं इस बच्ची के बारे में..

बच्ची के पिता भी है पॉपुलर एक्टर

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपने भाई के साथ लेटी हुई नजर आ रही है। इस नन्ही सी बच्ची की क्यूटनेस देखने लायक है तो ही बिस्तर पर लेटा उनका भाई कैमरे की तरफ देखता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान छोटी सी बच्ची कुछ और ही ताकती दिखाई दी।

shraddha kapoor

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह छोटी सी बच्ची बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बड़ी अदाकारा है जिनकी एक झलक देखने के लिए फैंस मर मिटते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस बच्ची ने अपने करियर में कई फिल्मों में भी काम किया है। यदि आप इतने हिंट से भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए आगे हम आपको बता ही देते हैं कि तस्वीर में नजर आ रही बच्चे कौन है?

shraddha kapoor

दरअसल तस्वीर में नजर आ रही बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर है। जी हां..इस तस्वीर को खुद श्रद्धा कपूर ने ही सोशल मीडिया पर साझा किया था। श्रद्धा कपूर इसमें अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ दिखाई दे रही है। बता दे फैंस को श्रद्धा की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है जिस पर फैंस कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं। गौरतलब है कि, श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है और वह ज्यादातर विलेन के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

shraddha kapoor

साल 2010 में एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू

बता दें, श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस फिल्म से उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद श्रद्धा ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी-2’ में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक फैंस को खूब पसंद आए।

shraddha kapoor

फिल्म में श्रद्धा के साथ जाने माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे और दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था। इसके बाद से श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में ‘बागी’, ‘साहो’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘एक विलन’, ‘ओके जानू’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया।

Related Articles

Back to top button