टाइगर श्रॉफ को दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंका, इस हैंडसम शख्स को डेट कर रही दिशा पाटनी? Pics

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वह एक फिटनेस फ्रीक हैं। उनका फिगर देख हर कोई फिसल जाता है। इंस्टाग्राम पर जब दिशा अपनी हॉट एंड सेक्सी तस्वीरें साझा करती हैं तो लोग दीवाने हो जाते हैं। अभी तक दिशा का नाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ संग जुड़ता था। लेकिन अब उनकी लाइफ में एक नए शख्स की एंट्री हो गई है।
टाइगर को छोड़ इस शख्स की दीवानी हुई दिशा
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अब ज्यादा साथ दिखाई नहीं देते हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन दिशा की लाइफ में टाइगर के जाने के बाद सूनापन नहीं आया। बल्कि उन्हें टाइगर से भी ज्यादा हैंडसम शख्स मिल गया है। दरअसल इन दिनों दिशा अक्सर एक मिस्ट्री मैन संग दिखाई देती है। दोनों एक दूसरे के बेहद क्लोज रहते हैं। ऐसे में लोगों के मन में इस आदमी को जानने को लेकर बड़ी उत्सुकता है।
दरअसल दिशा पाटनी का दिल चुराने वाले इस शख्स का नाम एलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex Ilic) है। एलेक्जेंडर पेशे से एक एक्टर और जिम ट्रेनर है। वह सर्बिया के रहने वाले हैं। उन्हें हम वेब सीरीज Chameleon में देख चुके हैं। हालांकि वह अपनी शानदार बॉडी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वह मुंबई में रहकर लोगों को जिम की ट्रेनिंग देते हैं। इसमें कई सेलेब्स भी शामिल हैं।
जिम में कसरत करते-करते शुरू हुई लव स्टोरी?
एलेक्जेंडर और दिशा जिम बडी हैं। दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं। एलेक्जेंडर दिखने में बड़े ही डैशिंग हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी बड़े एक्टिव रहते हैं। यहां उनकी हॉट तस्वीरें और बॉडी देखरक लड़कियां लार टपकाने लगती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर दिशा पाटनी संग कई तस्वीरें साझा कर रखी है।
दिशा और एलेक्जेंडर की तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि दोनों की आपस में बहुत बनती है। हालांकि इनका रिश्ता अभी किस लेवल पर है यह कहना मुश्किल है। फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि दोनों बस अच्छे दोस्त हैं या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे इन्हें साथ में खुश देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बन चुकी है।
सेलेब्स के बीच पॉपुलर हैं एलेक्जेंडर
दिशा और एलेक्जेंडर को साथ में पहली बार पब्लिक प्लेस में 22 नवंबर 2022 को कार्तिक आर्यन के बर्थडे बैश में देखा गया था। तभी से दोनों को लेकर बातें बन रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि एलेक्जेंडर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के भी अच्छे दोस्त हैं। दिशा, कृष्णा और एलेक्जेंडर की एक तस्वीर भी कुछ दिनों पहले काफी पसंद की गई थी। बता दें कि दिशा और कृष्णा भी आपस में अच्छी दोस्त हैं।
एलेक्जेंडर बॉलीवुड और क्रिकेट सेलेब्स के बीच भी फेमस हैं। इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी एलेक्जेंडर की अच्छी दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही हैं।
View this post on Instagram
अब देखना ये है कि दिशा और एलेक्जेंडर जिम बडी से लव बडी बनते हैं या नहीं।