समाचार

शादी को मान गए घरवाले, सगाई भी करवा दी, फिर भी घर से भागे लड़का-लड़की, वजह जान कहोगे धत तेरी की..

‘ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं, हम क्या करें..’ यह गाना प्रेम में डूबे ना जाने कितने युवक और युवती रोज गाते हैं। जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसके बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं। ऐसे में कई प्रेमी जोड़े घर से भाग भी जाते हैं। आप ने भी लव बर्ड्स के उड़न-छू होने के कई किस्से देखें और सुने होंगे। लेकिन क्या आप ने कभी देखा है कि कोई युवक अपनी ही मंगेतर को लेकर भाग गया? जबकि उसके घरवालों ने शादी तय भी कर दी थी ?

अपनी ही मंगेतर को भगा ले गया युवक

अपनी ही मंगेतर को भगा ले जाने का अनोखा मामला बिहार में देखने को मिला है। यहां राम रुद्रपुर गांव में संध्या की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के बोलबम साहनी से तय हुई थी। यह एक अरेंज मैरज थी। इनके घरवालों ने इनका रिश्ता तय कर दिया। यहां तक कि सगाई की सभी रस्में भी हो गई। शादी की डेट अगले साल की निकली थी। इस बीच लड़का लड़की की फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

फोन पर बात करते-करते लड़का-लड़की एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए। अब वह उस स्टेज पर पहुंच गए जहां एक दूसरे के साथ एक पल भी रहा नहीं जाता। ऐसे में साथ रहने की तड़प के चलते दोनों घर से भाग गए। 1 दिसंबर को जब लड़की के घरवालों को अपनी बेटी गायब मिली तो उन्होंने पानापुर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

इस कारण लिया घर से भागने का निर्णय

पुलिस ने कुछ दिनों की छानबीन के बाद लड़की को खोज लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो हर कोई हैरान रह गया। लड़की ने बताया कि उसे भगाकर ले जाने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि उसका मंगेतर ही था। दोनों की शादी को एक साल बाकी था। यह समय उनसे कट नहीं रहा था। इसलिए दोनों साथ रहने के लिए भाग गए।

पुलिस ने पूरा मामला समझने के बाद तय किया कि इस प्रेमी जोड़े की शादी जल्द से जल्द करवा दी जाए। फिर पुलिस की देखरेख में ठाकुरबाड़ी मंदिर में दोनों का शादी की तय तारीख से पहले ही विवाह करवा दिया गया। इस दौरान पुलिस के साथ दोनों पक्ष के परिजन भी मौजूद रहे। सभी इस शादी से खुश नजर आए।

वैसे अगली बार आप अपने बच्चों का रिश्ता तय करें तो सगाई और शादी के बीच में लंबा गैप रखकर उन्हें तड़पाना मत। चट मंगनी और पट ब्याह कर देना।

Related Articles

Back to top button