बॉलीवुड

बेटी कृष्णा की सगाई पर भावुक हुए विक्रम भट्ट, आंखों में बेटी से दूर जाने का गम …

हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर सुपरहिट फ़िल्में बनाई है। ‘राज’, ‘गुलाम’ और ‘1920’ जैसी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में बड़ी सफलता मिली है। विक्रम भट्ट अपने काम के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। अब इसी बीच विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड वेदांत शारदा के साथ सगाई कर ली। इस खास मौके पर विक्रम भट्ट ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के लिए कई खूबसूरत बातें लिखी। उन्होंने कहा कि बेटियां कब बड़ी हो जाती है पता ही नहीं चलता।

बेटी के लिए इमोशनल हुए विक्रम भट्ट
बता दें, कृष्णा ने मंगेतर वेदांत संग अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “एक मॉनसून रोमांस जो सर्दियों की सगाई में तब्दील हुआ। हम तुम्हारे साथ सदियों तक चलने वाली गर्मियां बिताने का इंतजार नहीं कर सकती।” वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि कृष्णा और वेदांत एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन विक्रम भट्ट की आंखों में बेटी से दूर जाने का गम साफ झलक रहा है।

उन्होंने बेटी की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा कि, “क्या यह वही छोटी सी बच्ची है, जिसे मैंने गोद में लिया था? क्या यह वही छोटा सा लड़का है, जो खेल खेल रहा था? मुझे उनका बड़े होना याद नहीं। वे कब इतने बड़े हुए? वह कब इतनी सुंदर हो गई? वह कब इतना लंबा हो गया? क्या यह कल की ही बात नहीं है, जब वे छोटे हुआ करते थे?

सूरज उगता है, सूरज डूबता है। दिन तेजी से गुजरे। अंकुर रातोंरात सूरजमुखी बन जाते हैं। हम उन्हें खिलते हुए भी देखते हैं। सूरज उगता है, सूरज डूबता है, साल तेजी से उड़ गए। एक ऋतु के बाद दूसरी ऋतु आई। ख़ुशी और आंसुओं से सराबोर।”

बता दे इस पोस्ट पर कृष्णा ने भी एक हार्ट इमोजी शेयर किया, तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे आराधना शर्मा, निक्की वालिया, बिपाशा बसु और प्रिया बनर्जी जैसे सितारों ने प्यार जताया।

 

vikram bhatt

इन एक्ट्रेस संग रहा विक्रम भट्ट का अफेयर
बता दें, कृष्णा विक्रम भट्ट और उनकी पहली पत्नी अदिति भट्ट की बेटी है। लेकिन साल 1998 में इन दोनों का तलाक हो गया था। बता दे अदिति के अलावा विक्रम भट्ट का नाम मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ काफी लंबे समय तक जुड़ा रहा। इसके बाद उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल को भी डेट किया। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने श्वेतांबरी सोनी से दूसरी शादी रचा ली।

vikram bhatt

वही बात की जाए कृष्णा के काम के बारे में तो वह अपने पिता के साथ असिस्टेंट के रूप में काम करती है. बता दें, विक्रम भट्ट की फिल्म ‘जुदा होके भी’ जुलाई 2022 में रिलीज हुई थी.

Related Articles

Back to top button