मनोकामना मांगने हाथी की मूर्ति के नीचे घुसा शख्स, बुरी तरह फंसा, लोग बोले- ऐसा क्या मांग लिया?

भरत देश आस्थाओं का देश है। यहां कई धर्म के लोग रहते हैं और सभी की अपनी अलग मान्यताएं हैं। अपनी कमोकमना को पूरा करने के लिए लोग इन मान्यताओं को फॉलो करते हैं। जैसे किसी मंदिर की चढ़ाई करना, कहीं प्रसाद चढ़ाना, भगवान की परिक्रमा करना, नंदी के कान में कुछ कहना इत्यादि। लेकिन कई बार इस आस्था में हम कुछ चीजें नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में हमारा फायदा की जगह नुकसान भी हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स को ही देख लीजिए।
हाथी की मूर्ति के अंदर फंसा शख्स
सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथी की मूर्ति के अंदर फंसे एक शख्स का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथी की मूर्ति के अंदर से निकल रहा था। लेकिन उसकी कमर का साइज़ ज्यादा होने की वजह से वह फंस गया। फिर उसे बाहर निकलने में बड़ी ही दिक्कत हो रही है। इस शख्स को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।
वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि शख्स के पास खड़े दोस्त उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। वह उस पर हंस रहे हैं। बोल रहे हैं कि तुझे वजन काम करना चाहिए। अब ये शख्स हाथी की मूर्ति से बाहर कितनी देर बाद और कैसे निकला फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए लोकल मान्यता के अनुसार हाथी की मूर्ति के नीचे से निकल रहा था। लेकिन वजन अधिक होने की वजह से बीच में ही फंस गया।
मनोकामना पूरी करने घुसा था
यह वीडियो अमरकंटक का बताया जा रहा है। यहां हाथी और घोड़े की दो मूर्तियां लगी हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी शख्स अपनी मनोकामना बोलते हुए इस मूर्ति के नीचे से निकलता है वह जल्द ही पूरी हो जाती है। बस इसी लालच में कई लोग इसके नीचे से निकलते हैं। लेकिन कभी-कभी इसमें बहुत से फंस भी जाते हैं। ऐसे मामले यहां बड़े ही आम है। पहले भी ऐसे नजारे देखें जा चुके हैं।
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर @churumuri) नाम के ट्विटर यूजर ने साझा किया है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे देखकर उनकी हंसी छूट रही है। इस पर शानदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। एक यूजर ने लिखा “भाई निकलने से पहले अपना साइज़ तो देख लेता।” फिर दूसरे ने लिखा “लगता है इस बंदे ने बहुत पाप किए हैं। इसलिए भगवान ने इसे बीच में फंसा दिया।” एक और बंदा कहता है “इसने ऐसी भी कौन सी मन्नत मांग ली जो भगवान नाराज हो गए।”
यहां देखें वीडियो
India, a portrait in one video. pic.twitter.com/1r3BFlRyX7
— churumuri (@churumuri) December 5, 2022
वैसे क्या आप कभी किसी मान्यता के चलते ऐसी किसी मूर्ति के नीचे से निकले हैं ?