धार्मिक

साल 2023 में बुलंद रहेंगे इन राशियों के सितारें, करियर–बिजनेस में होगा लाभ, धड़ाधड़ आएगा पैसा

नया साल शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि आने वाला यह नववर्ष उनके लिए कैसा होगा? ज्योतिष शास्त्र ग्रहों की स्थिति और हमारी राशि के आधार पर इस बात का जवाब देता है। 2023 में 5 राशियों की चांदी ही चांदी होने वाली है। इन्हें करियर के क्षेत्र में खूब सफलता मिलने वाली है।

दरअसल सूर्य, बुध और बृहस्पति जैसे ग्रह नए साल में एक खास स्थिति में विराजित रहेंगे। इसका 5 राशि के जातकों पर सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा। इमेज ऑफ बिजनेस में खूब लाभ होगा। पैसों की हर तरह की समस्याएं दूर होगी। छात्रों के लिए भी आने वाला साल लाभकारी रहेगा। साथ ही और भी कई जबरदस्त फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं कि यह लकी राशियां कौन सी है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2023 जॉब और बिजनेस के लिहाज से काफी शुभ रहने वाला है। खासकर 22 अप्रैल 2023 के बाद आपके जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आपको जॉब का नया और अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपका बिजनेस भी एक नए लेवल पर पहुंच सकता है। नए साल में किस्मत भी आपका पूरा–पूरा साथ देगी। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए 24 अप्रैल के बाद का समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को नए साल में ढेर सारी खुशियां मिलेगी। आने वाला यह साल इनकी सभी चिंताएं दूर कर देगा। आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां चल रही है वह धीरे धीरे कर 2023 में समाप्त हो जाएगी। जिन जातकों की नौकरी नहीं लग रही उन्हें नए साल में रोजगार मिलेगा। आप नौकरी करते हो या फिर कोई बिजनेस चलाते हो 2023 सभी के लिए बड़ा धन लाभ लेकर आएगा। नए साल में आप नए मकान या वाहन का सुख भी उठा सकते हैं।

तुला राशि

नया साल तुला राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपके अटके हुए सभी कार्य 2023 में संपन्न हो जाएंगे। आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। जॉब के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी हो सकती है। राजनीति और शिक्षा से जुड़े लोगों को करियर में बड़ा लाभ होगा।

धनु राशि

साल 2023 धनु राशि की सभी समस्याएं समाप्त कर देगा। नए साल में इनके ऊपर चल रही शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। बिजनेस के क्षेत्र में बहुत बड़े बदलाव आएंगे। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। आपको व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है। वही नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। बॉस आप के काम से खुश रहेगा और आपका प्रमोशन कर सकता है।

कुंभ राशि

2023 कुंभ राशि के जातकों के लिए धन लाभ लेकर आएगा। बिजनेस में आप खूब पैसा कमाएंगे। नौकरी में कोई अच्छा बड़ा पैकेज आपके हाथ लग सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदारों से भी धन की कमाई हो सकती है। नए साल में पैसा कमाने के आपको बहुत से साधन मिलेंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button