धार्मिक

राशिफल 7 दिसंबर: श्री गणेश की कृपा से 5 राशियों के बुलंदियों पर रहेंगे सितारे, धनलाभ के बने योग

आज हम आपको बुधवार 7 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कामकाज को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समने की आवश्यकता है। आपको व्यापार में काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में आप जोखिम ना उठाएं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ख़ास लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज को समय पर पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी सकारात्मक सोच का अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होने वाली है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा। कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आज कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अविवाहित लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आपको अपने कर्ज चुकाने पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार को भी समय दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी छवि में निखार आएगा। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान आप अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें अन्यथा चोरी या गुम होने का भय बना हुआ है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको करियर के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धीरे-धीरे प्रयास करके आप अपने लक्ष्य की तरफ पढ़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। बच्चों की संगति पर थोड़ा ध्यान दीजिए अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

Related Articles

Back to top button