कभी लड़कियों के दिलों पर राज करते थे ‘दिया और बाती हम’ के सूरज, अब TV से दूर जीते हैं गुमनाम

बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया तक ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही अपार सफलता हासिल कर ली। लेकिन फिर अचानक ये पर्दे से दूर हो गए। एक्टिंग की दुनिया में आना और फैंस के दिलों पर राज करना, फिर अचानक यूँ इस तरह से इंडस्ट्री छोड़कर गायब हो जाना फैंस के लिए थोड़ा दुखद होता है।
वह अपने पसंदीदा सितारों को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, लेकिन कई सितारें अच्छी खासी पहचान बनाने के बाद भी इंडस्ट्री को अलविदा कह देते हैं। एक ऐसा ही चेहरा जो एक समय पर टीवी इंडस्ट्री पर राज किया करता था। इतना ही नहीं बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी और लड़कियां उन्हें देखने के लिए बेकरार रहती थी। लेकिन अब वो गुमनाम है। तो आइए जानते हैं इस हेंडसम हंक के बारे में..
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी दुनिया के जाने-माने एक्टर और हैंडसम हंक अनस राशिद के बारे में। बता दें, अनस राशिद ने टीवी दुनिया के पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ में काम किया था।
सीरियल में उन्होंने सूरज का किरदार निभाया जिसके माध्यम से उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी। इतना ही नहीं बल्कि उनके लुक पर लड़कियां मरती थी। लेकिन अचानक ही अनस राशिद ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली और गुमनामी की जिंदगी जीने लगे।
बता दे अनस राशिद और दीपिका सिंह यानी कि सूरज और संध्या की जोड़ी इतनी पॉपुलर हुई थी कि लोग इन्हें एक साथ देखना खूब पसंद करते थे। वही शो भी हमेशा रेटिंग के मामले में पहले पायदान पर रहा, लेकिन अचानक दीपिका सिंह और अनस राशिद ने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया। आखरी बार दोनों को ही टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में देखा गया था।
बता दें, अनस ने साल 2007 में आया स्टार प्लस के सीरियल ‘कहीं तो होगा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘ऐसे करो ना वादा’, ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ जैसे सीरियल में काम किया, लेकिन दीया और बाती हम के माध्यम से उनके करियर में चार चांद लग गए और लोग उन्हें सूरज राठी के नाम से पहचानने लगे।
इसके बाद अनस ने साल 2017 में खुद से 14 साल छोटी हिना इकबाल के साथ शादी रचा ली और टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहा दिया। इसके बाद साल 2019 में वह एक बेटी के पिता भी बने। बता दें अब अनस पूरी तरह से बदल चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो वर्तमान में अनस खेती कर रहे हैं।
वह पंजाब के मालेरकोटला से है और वहीं पर जमीन की देखरेख करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अभी तक अनस ने नहीं बताया कि वह टीवी की दुनिया में वापसी करेंगे या नहीं? लेकिन, उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।