हिंदू लड़के के प्यार में पागल हुई मुस्लिम लड़की, सनातन धर्म अपना लिए 7 फेरे, दिलचस्प है लव स्टोरी

कहते हैं प्यार को जात-पात, धर्म-महजब और ऊंच-नीच की दीवार नहीं रोक पाती है। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के मंदसौर में देखने को मिला है। यहां एक मुस्लिम युवती ने पहले सनातन धर्म अपनाया और फिर हिंदू प्रेमी से शादी कर ली। अब इनका विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए इस दिलचस्प प्रेम कहानी को विस्तार से जानते हैं।
मुस्लिम लड़की को हुआ हिंदू लड़के से इश्क
नाजनीन बानो गुना जिले के कुंभराज की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम मोहम्मद जफर है। वह 19 साल की हैं और 9वीं क्लास तक पड़ी हैं। उन्हें टिक-टॉक चलाने का शौक था। यहां उन्हें मंदसौर के दीपक गोस्वामी नाम के 22 वर्षीय युवक के कुछ वीडियो दिखे। वह उसे फॉलो करने लगी। उन्हें दीपक इतना पसंद आया कि वह आए दिन उससे सोशल मीडिया पर बातचीत करने लगी। दीपक बी.कॉम फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
नाजनीन और दीपक अब शादी करना चाहते थे। लेकिन धर्म की दीवार रोड़ा बन रही थी। दीपक ने अपने पिता को बताया कि उसकी प्रेमिका हिंदू धर्म अपनाने को भी तैयार है। ऐसे में दीपक के पिता ने मंदसौर के चैतन्य सिंह राजपूत से संपर्क किया। चैतन्य इसके पहले कई मुस्लिम युवाओं की शादी हिंदू धर्म में करा चुके हैं। उन्होंने इस बात भी ऐसा ही किया।
सनातन धर्म अपना लिए 7 फेरे
दीपक और नाजनीन 6 महीने पहले घर से भाग भी गए थे। लेकिन कुछ दिनों पहले ही वह शादी के बंधन में बंध गए। शादी रचाने से पहले नाजनीन बानो ने विधि विधान से गायत्री मंदिर मे सनातन धर्म अपनाया। वह नैंसी गोस्वामी बन गई। इसके बाद नैंसी और दीपक ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी रचा ली।
दिलचस्प बात ये है कि मंदसौर से ही पिछले कुछ समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां मुस्लिम युवक या युवती सनातन धर्म अपना कर हिंदू प्रेमी संग शादी कर सेटल हो गए। इसमें अधिकतर शादियाँ तो खुद चैतन्य सिंह राजपूत ने करवाई है। इनकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प आई।
इस शख्स ने करवाई दर्जनों हिंदू-मुस्लिम शादियां
चैतन्य सिंह राजपूत पहले जफर शेख हुआ करते थे। उन्हें एक हिंदू लड़की से इश्क हो गया था। लेकिन धर्म उनकी प्रेमी कहानी के बीच में आ रहा था। ऐसे में उन्होंने सनातन धर्म अपनाया और जफर शेख से चैतन्य सिंह राजपूत बन गए। इसके बाद उन्होंने हिंदू प्रेमीका से शादी भी कर ली। बस तभी से वह इस तरह के हिंदू-मुस्लिम विवाह करवाते आ रहे हैं।