धार्मिक

मंगल ने शुरू की उल्टी चाल, अगले 66 दिनों तक इन राशियों का चलेगा बुरा समय

10 सितंबर से मंगल अपनी राशि मेष में वक्री यानी उलटी चाल चलना प्रारंभ कर रहे हैं। मेष में मंगल की 4 अक्टूबर तक वक्री चाल चलेगी और फिर ये मीन राशि में जाकर 13 नवंबर तक चाल चलते रहेंगे। ऐसे में 4 अक्टूबर तक मंगल किन किन राशियों के लिए हानिकारक होगा और किनके लिए लाभकारी होगा, आईए जानते हैं।

मेष

इस राशि के जातक विवादों में घिर सकते हैं। इससे आपका आत्‍मविश्‍वास भी कम होगा। मंगल की उल्टी चाल के चलते आपकी ऊर्जा भी प्रभावित हो सकती है। आपका यह समय थकान भर हो सकता है।

वृष

इस राशि के जातकों का बहुत खर्च होने वाला है। 4 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार का इनवेस्टमेंट करने से भी बचे। पार्टनरशिप भी न करें। सेहत को लेकर सतर्क हो जाएं। अपना ध्यान रखें।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल की उल्टी चाल लाभकारी होगी। काम में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर परिवार में सुख और शांति का महोल रहेगा। प्रेम के मामले में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

कर्क

बिजनेस डील के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पिछले इनवेस्टमेंट का फायदा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी । घर में खुशी का माहोल रहेगा। भाग्य भी साथ देगा।

सिंह

मंगल की उल्टी चाल के चलते सिंह राशि वालों को उन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका काम धीमा चलेगा लेकिन लाभ भी होता रहेगा। आपके स्थान में परिवर्तन हो सकता है। विदेश जाने के लिए अच्छा अवसर है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

कन्‍या

कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचे। जमीन जायदाद के मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है। चोट और दुर्घटना की भी संभावना है इसलिए थोड़ा संभल के रहें।

तुला

घर को लेकर कुछ चिंताएं बढ़ सकती है। इसलिए घर परिवार के मामलों में शांति और धैर्य से काम लें। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

वृश्चिक

भोग विलास और आराम में वृद्धि होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। यह समय आपके लिए सुख सुविधाओं से संपन्नता लाने वाला होगा।

धनु

जॉब और बिजनेस में बाधाएं आ सकती हैं। किसी सीनियर से बहस हो सकती है। नया बिजनेस स्टार्ट करने की न सोचे। परिवार में लड़ाई झगड़ा करने से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें।

मकर

माता पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यह समय आपके लिए बहुत व्यस्त होने वाला है। जिम्मेदारियां भी इस दौरान अधिक रहेंगी।

कुंभ

निवेश के लिए अच्छा समय है। पैसों को लेकर लाभ हो सकता है। नई डील आपके लिए फायदे का सौदा होगी। सबकुछ आपके पक्ष में ही होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मीन

मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। धन हानी होगी। पत्नी से झगड़ा हो सकता है। शांति से काम लें।

Related Articles

Back to top button