राशिफल 8 दिसंबर: आज इन 4 राशियों पर श्री विष्णु बसाएंगे अपनी कृपा, नौकरी में मिलेगी अपार सफलता

आज हम आपको गुरुवार 8 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे दिनों से जिस काम को करने का सोच विचार कर रहे थे, उसमें आज आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए आज आपके दिमाग में जो भी उपाय आएगा, वह कारगर साबित होगा। अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से चिंतित चल रहे थे, तो आज आपको राहत मिलेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। सही दिशा में मेहनत करेंगे, जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में थोड़ा सावधान रहना होगा अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज में मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। कानून से संबंधित चीजों को लेकर आपको सचेत रहना होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको अपने कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। अच्छे लोगों के साथ रहने से आपको फायदा होगा। आपका खुद के ऊपर विश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर हासिल होगी। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का सोच सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। लव रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मक विचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी रिलेशनशिप में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना संभव हो सकता है। आप जिस समय का इंतजार कर रहे थे, वह समय आ चुका है। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आर्थिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सर्दी-जुखाम, सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज व्यापारियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। संतान से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में विस्तार के लिए भाई का सहयोग मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरे कर लेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।