ग्लैमर छोड़ ‘कृष्ण भक्त’ बनी बोल्ड एक्ट्रेस प्रियंका पंडित, कभी MMS क्लिप से मचा चुकी है बवाल

प्रियंका पंडित… ये एक भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सुपरस्टार रवि किशन से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार के साथ काम कर चुकी प्रियंका पंडित अपनी बोल्डनेस के लिए भी मशहूर है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती है। लेकिन अब इन दिनों वह ग्लैमरस दुनिया छोड़ भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन है।
अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस का ध्यान खींचने वाली प्रियंका पंडित अब पूरी तरह से बदल चुकी है। अब वह कृष्ण की भक्ति और पारंपरिक परिधान पहने हुए ही नजर आती है। बता दे प्रियंका पंडित का नाम उस दौरान काफी सुर्ख़ियों में रहा था जब उनका एक एमएमएस वायरल हुआ था। आइए जानते हैं प्रियंका पंडित के बारे में…
भोजपुरी इंडस्ट्री की सनी लियोनी है प्रियंका…
बता दें, प्रियंका पंडित कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होती नजर आई। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग कयास लगा रहे थे कि प्रियंका पंडित ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया है। लेकिन प्रियंका अपनी फिल्मों के साथ-साथ भगवान की भक्ति करना भी पसंद करती है।
वह अपनी फिल्मों के बीच से इतना वक्त निकाल लेती है कि भगवान की भक्ति कर सकें। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका हाथ में माला लिए जाप करती हुई नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने अपने ललाट पर तिलक भी लगाया हुआ है। प्रियंका के फैंस को उनकी यह अदाएं काफी पसंद आई।
View this post on Instagram
वायरल हो चुका है MMS
बता दें, प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा की हॉट अभिनेत्री है जो अक्सर अपनी बोल्डनेस से फैंस का ध्यान खींचती रहती है। इतना ही नहीं बल्कि वह कई गानों में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगा चुकी है। पिछले दिनों प्रियंका पंडित का एक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कयास लगाए थे कि, वीडियो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका ही है।
इसके बाद प्रियंका पंडित को काफी ट्रोल भी किया गया था। हालांकि बाद में प्रियंका ने अपनी सफाई पेश करते हुए इसे फर्जी बताया था। बात की जाए एक्ट्रेस के काम के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे’ फिल्म में नजर आएंगे। पिछले दिनों इस फिल्म के कुछ पोस्टर भी जारी हुए थे जिसमें प्रियंका मांग में सिंदूर भरे हुए नजर आई थी।