पापा करण संग आराम फरमाती दिखीं बेटी देवी, बिपाशा ने दिखाई बाप-बेटी की खूबसूरत झलक: Photo

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक बेटी की माता पिता बने हैं। बेटी के जन्म के बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर में खुशियों का माहौल है। बता दे कपल ने अपनी नन्ही सी राजकुमारी को ‘देवी’ नाम दिया है जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। बिपाशा और करण अपनी बेटी के साथ खूबसूरत पल बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच बिपाशा बसु ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें करण अपनी नन्ही राजकुमारी के साथ सोते हुए नजर आ रहे हैं।
बेटी संग करण ने बिताए सुकून के पल
गौरतलब है कि बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में जब वह प्रेग्नेंट थी तभी भी उन्होंने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें साझा की थी। अब वह मां बनने के बाद मदरहुड इंजॉय कर रही है और अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करती रहती है। हालाँकि इन तस्वीरों में उनकी बेटी देवी का चेहरा नजर नहीं आता।
अब इसी बीच बिपाशा ने करण और देवी यानी कि दोनों बाप-बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें करण अपनी बेटी के बगल में सोते हुए दिखाई दिए। इस तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा कि, “यह प्यार है….करण सिंह ग्रोवर और देवी।”
View this post on Instagram
देखा जा सकता है कि करण सिंह ग्रोवर अपनी नन्ही सी राजकुमारी के साथ सुकून से सोते हुए नजर आ रहे हैं, तो वही देवी भी आराम फरमाते हुए दिख रही है। फैंस भी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें नजर ना लगने की बात की तो किसी ने हार्ट वाली इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया।
शादी के 6 साल बाद मां बनी बिपाशा
बता दे 12 नवंबर को बिपाशा बसु ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। गौरतलब है कि बेटी के जन्म के बाद बिपाशा बसु मीडिया से रूबरू हुई थी और इस दौरान उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ जमकर पोज भी दिए। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी रचाई थी। इन दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई जहां पर इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और एक साल डेट करने के बाद यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि, बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। जी हाँ.. इससे इससे पहले करण की शादी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम के साथ शादी हुई थी, लेकिन दोनों ही शादी असफल रही। इसके बाद उनकी मुलाकात बिपाशा से हुई और अब ये दोनों एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।