मर जाऊंगी, लेकिन इससे निकाह नहीं करूंगी.. दूल्हे का सेहरा हटते ही भड़की दुल्हन

लड़कियां अपनी शादी को लेकर कितने सपने संजोती है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन एक लड़के के भी अपनी शादी को लेकर कई अरमान होते हैं। वह भी चाहता है कि उसके जीवन में एक ऐसी लड़की आए तो हर सुख-दुख में उसका साथ दे। उसका ख्याल रखे और उसे जीवन की सारी खुशियां दे। ऐसा ही एक सपना यूपी के एक दूल्हे ने भी देखा था। लेकिन उसका सपना तब चकनाचूर हो गया जब दुल्हन ने एंड मौके पर शादी से इनकार कर दिया।
दूल्हे की शक्ल देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार
फैजल खान (बदला हुआ नाम) यूपी के ऐंचोड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव अशरफपुर में रहता है। कुछ दिनों पहले उसका निकाह संभाल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत की आयशा बानो (बदला हुआ नाम) से तय हुआ था। इस शादी को लेकर फैजल बड़ा ही उत्साहित थी। शादी 7 दिसंबर की थी। तय तारीख पर दूल्हा सजधज के बारात लेकर आ गया। उसका लड़की पक्ष ने धूमधाम से स्वागत भी किया।
फिर दूल्हा और दुल्हन आपस में मिले। दूल्हे ने यहां जैसे ही अपना सेहरा हटाया तो दुल्हन का दिमाग खराब हो गया। उसने तुरंत शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष दुल्हन को घंटों मनाते रहे। लेकिन उसने किसी की न सुनी। वह निकाह ना करने की जिद पर अड़ी रही। उसकी ये हरकत देख लड़का और लड़की दोनों ही पक्ष के लोग हैरान रह गए।
चेहरे पर चोट के निशान बनी वजह
दरअसल दुल्हन को दूल्हे का चेहरा पसंद नहीं आया। उसके चेहरे पर चोट के कुछ निशान थे। इसलिए जब दूल्हे ने सेहरा हटाया तो इन निशानों को देख दुल्हन का दिमाग खराब हो गया। उसे दूल्हे की शक्ल पसंद नहीं आई। शायद उसे एक सुंदर लड़का चाहिए था। इसलिए उसने निकाह करने से साफ मना कर दिया।
दुल्हन की इस जिद के आगे हर किसी को झुकना पड़ा। आखिर शादी रद्द हो गई। फिर दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौट गया। अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दुल्हन को दूल्हे से पहले मिलवाया गया था या नहीं। या फिर उसे बस तस्वीर दिखाई गई थी जिसमें चोट के कोई निशान नहीं थे।
इस मामले से आप भी सीख लें। शादी तय करने के दौरान लड़का और लड़की एक दूसरे से कोई बात ना छिपाए। रिश्ते को कांच की तरह साफ रखे। फिर सामने वाले की मर्जी वह आपको सभी खामियों के साथ अपनाना चाहता है या नहीं। वरना झूठ बोलने पर बाद में रिश्ता बिगड़ जाता है।