बॉलीवुड

KGF स्टार यश ने फोन पर ही किया था राधिका को प्रपोज, सालों तक लगता रहा था डर : PICS

साउथ के सुपरस्टार यश आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। केएफजी के चौप्टर वन की सक्सेस के बाद अब जल्द ही यश केएफजी के चैप्टर 2 में भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर मेकर्स की काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को बिग बजट मूवी में शामिल किया गया हैं।

फिल्म के बाद से ही यश की पॉप्यूलरीटी में काफी उछाल देखा गया हैं। ऐसे में यश के परिवार को लेकर भी उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए यश की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। आपको पता ही होगा यश की पत्नी राधिका की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं।

2004 में हुई थी पहली मुलाकात

दोनों की लव स्टोरी भी काफी अमेजिंग हैं। वैसे तो यश और राधिका एक दूसरे को साल 2004 से ही जानते थे। दोनों ने साल 2004 में एक टीवी शो भी किया था। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती तक का भी रिश्ता नहीं था। दोनों ही एक दूसरे से काफी दूर रहते थे। लेकिन साल 2008 में दोनों ने जब एक साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की तो दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी और दोनों को रिश्ता दोस्ती से लेकर प्यार तक पर जा पहुंचा।

कमाल की बात तो यह रही थीे कि दोनों ही एक्टर्स ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साथ में ही की। राधिका और यश ने साल 2012 में भी एक साथ फिल्म ड्रामा की थी। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने पहले किसी और एक्ट्रेस को साइन किया था। लेकिन बाद में इस एक्ट्रेस को राधिका ने रिप्लेस कर दिया।

फोन पर किया प्रपोज

ठीक इसी तरह साल 2008 में आई फिल्म मोग्गिन्ना मगासु में भी मेकर्स ने किसी और एक्टर को लीड रोल के लिए चुना था, लेकिन फिर बाद में यश ने उसे रिप्लेस कर दिया। राधिका की माने तो शुरुआत में यश और वे आपस में ज्यादा बात भी नहीं करते थे। लेकिन शूट के लिए उन्हें एक ही कैब में जाना होता था, जिसके चलते दोनों के बीच बातें होने लगीं और दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

दोस्ती के बाद भी जब दोनों ने एक दूसरे को पसंद करने लगे थे तब भी वे एक दूसरे को इस बारे में बताने से हिचकिचाते थे। दोनों को ही अपनी दिल की बात कहने में डर लगता था। ऐसे में एक बार वैलेंटाइन के मौके पर यश ने राधिका को प्रपोज करने की ठान ही ली। हालांकि यश की हिम्मत राधिका को प्रपोज करने की नहीं हुई और उन्होंने राधिका के लिए लिए हुए तोहफों को उनकी गाड़ी में रख दिया।

2016 में हुई थी शादी

इसके 6 महीने बाद यश ने हिम्मत कर राधिका को फोन कर प्रपोज कर ही दिया। इसके बाद राधिका ने अपना जवाब देने के लिए भी 6 महीने लगा दिए। इसके बाद दोनों ने साल 2016 अगस्त को सगाई कर ली। इसके बाद 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी।

Related Articles

Back to top button