धार्मिक

इन राशियों के शुरू हुए बुरे दिन, टूटेगी रिश्तों की डोर, शत्रु होंगे हावी, नहीं टिकेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है। इससे हमे सुख या दुख दोनों में से कुछ भी मिल सकता है। बीते 5 दिसंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर कर चुका है। इसका चार राशियों पर बुरा असर होगा। इनके बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। इन्हें अगले बीस दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। इस महीने आपकी पैसों को लेकर दिक्कतें हो सकती है। व्यर्थ का खर्चा बढ़ सकता है। वहीं आय के साधन कुछ समय के लिए धीमे पड़ सकते हैं। आपको अपनी जुबान पर लगाम लगाना होगी। वरना अपनों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्यार और शादी के मामलों में भी मामला ठीक नहीं होगा। आपकी अपने पार्टनर से अनबन हो सकती है। रिश्तों में दरार आने से बचाना है तो संयम और समझदारी से काम लेना होगा।

तुला राशि

शुक्र का गोचर तुला राशि की मुश्किलें बड़ा सकता है। आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। पैसों की समस्या आ सकती है। आय के साधन बंद हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। बॉस से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जॉब भी हाथ से जा सकती है। इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। घर में भाई बहनों के बीच झगड़ा हो सकता है। पति और पत्नी के रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले और भी उलझ सकते हैं।

मकर राशि

शुक्र का गोचर मकर राशि के लिए भी बुरा ही साबित होगा। संतान आपको तकलीफ दे सकती है। यात्रा करने से बचना चाहिए। कहीं पैसा निवेश न करें। दोस्त आपके दुश्मन बन सकते हैं। कोई बुरी खबर मिलने से डील टूट सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शादी और सगाई जैसी चीजों में बाधा आ सकती है। उधार का पैसा डूब सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी सपने से बड़ा धोखा मिल सकता है। लाइफ में सुख कम और दुख अधिक हो सकते हैं।

मीन राशि

शुक्र के गोचर का नुकसान मीन राशि के जातक भी झेलेंगे। इन्हें अगले कुछ दिन दुख और तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी परिवार से लड़ाई हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी इज्जत कम हो सकती है। लोग आपका उपहास उड़ा सकते हैं। कोई भी नया काम इस महीने करने से बचे। उसमें बहुत सी अड़चने आ सकती है। छात्रों के लिए भी ये महिना बुरा साबित होगा। इन्हें अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। भाग्य इनका साथ देना बंद कर देगा।

Related Articles

Back to top button