बॉलीवुड

‘राम लीला’ में ऐश्वर्या करने वाली थी आइटम नंबर, लेकिन सलमान बने रोड़ा, छोड़नी पड़ी फिल्म

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) की लव स्टोरी ‘हम दिल दे चुके सनम’ से शुरू हुई थी। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को साल 1999 में बनाया था। फिर 2002 तक सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया। फिर दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। साल 2013 में संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड को एक और पॉपुलर जोड़ी दी। उन्होंने ‘राम लीला’ (Ram Leela) से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी लॉन्च की।

ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी राम लीला

‘राम लीला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म में एक पॉपुलर गाना था ‘राम चाहे लीला’। इस गाने पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आइटम नंबर किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका से पहले संजय लीला भंसाली ने इस गाने के लिए ऐश्वर्या राय को अप्रोच किया था। लेकिन ऐश्वर्या ने इस गाने को करने से साफ इनकार कर दिया था। उनके मना करने की वजह सलमान खान थे।

अब आप सोच रहे होंगे कि ‘राम लीला’ फिल्म में थे सलमान खान कहीं से कहीं तक नहीं थे। फिर ऐश्वर्या ने उनकी वजह से फिल्म का आइटम नंबर करने से क्यों मना किया? दरअसल जब भंसाली साहब ने ऐश्वर्या को ‘राम लीला’ का ऑफर की थी तो इसमें ‘राम चाहे लीला’ गाने के बोल नहीं थे। जबकि गाने के बोल कुछ ऐसे थे ‘थप्पड़ से नहीं प्यार से डर लगता है।’

सलमान की वजह से कर दिया रिजेक्ट

जैसा कि आप सभी जानते हैं यह फेमस डायलॉग सलमान खान की फेमस फिल्म ‘दबंग’ का है। अब ऐश्वर्या ने कहा भी था कि आप गाने के बोल चेंज कर दीजिए। लेकिन संजय लीला भंसाली ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। फिर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को ये गाना दिया। हालांकि बाद में उन्होंने गाने के बोल आखिर क्यों बदल दिए इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

बताते चलें कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद से सलमान और ऐश्वर्या साथ में फिर कभी नजर नहीं आए। सलमान तो ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। ऊपर से सलमान का गुस्सा, उन्हें मारना-पीटना और दूसरे एक्टर संग काम करने की वजह से शक की निगाहों से देखना, ये सभी चीजें ऐश्वर्या को रास नहीं आई। इसलिए उन्होंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया।

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबरॉय आए। लेकिन उनके साथ भी ऐश्वर्या की जम नहीं पाई। आखिर उनका दिल अभिषेक बच्चन पर आकर अटका। दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। वहीं सलमान खान अभी तक कुंवारे बैठे हैं।

Related Articles

Back to top button