स्वास्थ्य

प्रेग्नेंसी में क्यों दमकती है महिला की स्किन, जाने इसके पीछे का विज्ञान

आप ने नोटिस किया होगा कि जब भी कोई महिला गर्भवती (Pregnent Women) होती है तो इसके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो (चमक) दिखाई देती है। ऐसे में क्या आप ने कभी सोच है कि गर्भवती महिला के चेहरे पर ग्लो आने की क्या वजह हो सकती है? दरअसल इसके कई कारण हो सकते हैं जिसमें से कुछ आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

प्रेगनेंसी में कब आता है ग्लो?

एक गर्भवती महिला की स्किन कब ग्लो होगी इसका कोई निश्चित समय नहीं होता है। लेकिन साधारण तौर पर यह चीज गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही में दिखने लगती है। वैसे यदि किसी महिला को प्रेगनेंसी में ग्लो (Pregnancy Glow) न आए तो ये किसी बुरी बात का संकेत भी नहीं होता है। यह एक सामान्य चीज है। बताते चलें की डिलीवरी के बाद महिला के चेहरे से ग्लो चला भी जाता है।

इस वजह से आता है ग्लो

हार्मोनल बदलाव: गर्भावस्‍था में ग्लो आने का मुख्य कारण प्रेग्नेंट महिला के शरीर में हार्मोंस का उतार चढ़ाव और खून का अधिक प्रवाह होता है। इसके अलावा महिला के खुश रहने की वजह से भी ऐसा होता है। वहीं कुछ और मेडिकल कारण भी होते हैं जो गर्भावस्था में महिला के चेहरे की चमक का कारण बनते हैं।

अधिक ऑइल: कुछ महिलाओं में उनकी सीबम ग्लैंड्स अधिक ऑइल प्रोड्यूस करती है। ऐसा हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है। ज्यादा तेल आपके ब्‍लड वॉल्‍यूम को भी बढ़ा देता है। बस इसी अधिक ऑइल की वजह से आपकी स्किन ग्लो होने लगती है।

स्किन स्‍ट्रेचिंग: ज्यादा रक्‍त प्रवाह एवं हार्मोनल बदलाव के चलते स्किन स्ट्रेच होती है। इस कारण स्किन ग्लो करने लगती है।

हीट रैशेज: हार्मोंस और अधिक वजह के चलते बॉडी का तापमान बढ़ जाता है। इससे हीट रैशेज या हॉट फलैशेज होने लगते हैं। इस कारण आपकी स्किन ग्लोइंग दिखने लगती है।

स्किन प्रॉब्लम्स: कई बार गर्भावस्‍था में एक्जिमा, रोसेसिया और सोरायसिस जैसी स्किन समस्या के चलते भी स्किन ग्लो जैसा इफेक्ट देती है।

हर बार चेहरे की चमक को प्रेगनेंसी ग्‍लो नहीं कहा जा सकता है। कुछ मामलों में रक्‍त प्रवाह का बढ़ना और हार्मोंस का बदलाव भी गैर-गर्भवती महिला के चेहरे पर ग्लो ला सकता है। कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि गर्भवती महिला के चेहरे के ग्लो से बच्चे के जेंडर का भी पता लग जाता है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी। यदि हां तो इसे शेयर करना न भूले।

Related Articles

Back to top button