बॉलीवुड

बेटी की सगाई में भावुक हुई दिव्या अग्रवाल की मां, आंखों से छलके आंसू, दामाद ने समझाया ऐसे

टीवी दुनिया की मशहूर ऐक्ट्रस और बिग बॉस ओटीटी की विनर रही दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पड़गांवकर के साथ सगाई की है। दरअसल दिव्या अग्रवाल ने अपने 30वें जन्मदिन पर एक बड़ी पार्टी आयोजित की थी और इसी पार्टी में अपूर्व पड़गांवकर ने उन्हें प्रपोज किया और रिंग भी पहनाई। इस दौरान दिव्या अग्रवाल काफी खुश नजर आई तो वही उनकी मां इमोशनल होती दिखाई दी।

divya agarwal

सगाई के दौरान रोने लगी दिव्या की मां

दरअसल, हाल ही में दिव्या अग्रवाल की सगाई और बर्थडे पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है जिसमें दिव्या अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व के साथ बहुत खुश नजर आ रही है। इस दौरान अपूर्व उन्हें घुटनों पर बैठकर रिंग पहनाते हैं और शादी के लिए प्रपोज करते हैं। इस दौरान दिव्या भी हामी भर देती है जिसके बाद सारे लोग तालियां बजाते हुए नजर आते हैं।

divya agarwal

बता दे सगाई के दौरान दिव्या अग्रवाल बेहद खुश नजर आए तो वहीं उनकी मां इमोशनल होते हुए दिखाई दी। इस दौरान दिव्या की मां की आंखों में आंसू गए जिसके बाद दिव्या उन्हें चुप कराती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए दिव्या अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा कि, “मैं हमेशा एक खुशहाल परिवार चाहता थी और वाहेगुरु ने यह सुना। आप सभी का धन्यवाद, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। सच में ये मेरी जिंदगी का सबसे इंपोर्टेंट दिन है। आपको याद कर रही पापा।”

मुंबई में 4 रेस्त्रां के मालिक हैं अपूर्व

बात की जाए दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड अपूर्व पड़गांवकर के बारे में तो वह रेस्त्रां के मालिक हैं। मुंबई में उनके करीब 4 रेस्त्रां है जिनके जरिए वह करोड़ों की कमाई करते हैं। बता दें इससे पहले दिव्या अग्रवाल मशहूर एक्टर वरुण सूद को डेट कर रही थी। लेकिन साल 2023 में यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। वही अपूर्व और दिव्या अग्रवाल पहले से ही एक दूसरे के दोस्त थे।आपको जानकर हैरानी होगी कि, वरुण सूद से पहले अपूर्व ही दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड हुआ करते थे।

divya agarwal

बता दें, साल 2015 से लेकर साल 2018 तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। लेकिन फिर किसी कारणवश यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अपूर्व से अलग होने के बाद ही दिव्या अग्रवाल वरुण सूद के करीब आई थी। लेकिन इनका यह रिश्ता केवल 1 साल के भीतर ही खत्म हो गया।

इसके बाद दिव्या अग्रवाल को अपने पुराने बॉयफ्रेंड यानी कि अपूर्व पड़गांवकर की कमी महसूस हुई और फिर इन दोनों ने एक बार फिर से नए रिश्ते की शुरुआत की और अब जल्द ही यह दोनों शादी रचाने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button