करोड़ों के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, लेकिन बेटी सोनाक्षी को नहीं देंगे फूटी कोढ़ी, जानें वजह?

अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को भला कौन नहीं जानता। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जिसमें ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘दोस्ती’, ‘गौतम गोविंदा’, ‘काला पत्थर’, ‘क्रांति’, ‘नसीब’, ‘हवालात’, ‘लोहा’ और ‘दोस्ताना’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। इंडस्ट्री के सबसे शानदार अभिनेताओं के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा अमीर एक्टर की लिस्ट में भी शामिल है। हालाँकि वह काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है लेकिन उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं। आज 9 दिसंबर को शत्रुघ्न सिन्हा 77 साल के हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी प्रॉपर्टी के बारे में…
9 दिसंबर 1945 को पटना में जन्मे शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा कई फिल्मों में छोटे किरदार में नजर आए। फिर उन्होंने फिल्म ‘खिलौना’ में काम किया जिसमें वह एक बिहारी बाबू के किरदार में नजर आए जिससे शत्रुघ्न सिन्हा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म ‘कालीचरण’ में काम किया जो उनके करियर की ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वह हिंदी सिनेमा के बड़े अभिनेता बनकर उभरे।
इसी फिल्म के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुंबई का 8 मंजिला बंगला खरीदा था जिसे उन्होंने ‘रामायण’ नाम दिया है। बता दे यह बंगला 70 के दशक का है जो काफी लग्जरी है। इस बंगले में कई लग्जरी चीजें मौजूद हैं जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा के पास पटना में एक लव-कुश नाम का टावर है जो करीब 1.5 करोड़ का बताया जाता है।
वही पुणे में उनका 5 करोड़ का का वेयरहाउस भी है। इसके अलावा साल 1989 में मुंबई के मढ़ आईलैंड में शत्रुघ्न सिन्हा ने 9.8 करोड़ रुपए की प्रापर्टी खरीदी। इसके अलावा उनकी पुणे में भी 15 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा देहरादून में भी इनकी जमीन है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है। एक रिपोर्ट की माने तो शत्रुघ्न सिन्हा करीब 131 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।
बता दे लग्जरी घर होने के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा के पास कई लग्जरी कारें भी है जिसमें महिंद्रा स्कार्पियो, फर्नीचर, टोयोटा होंडा, हौंडा सिटी, टोयोटा कैमरी और इनोवा जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल है। बेटे लव कुश के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा के एक बेटी है जिसका नाम सोनाक्षी सिन्हा है जो पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि इतने करोड़ की प्रॉपर्टी होने के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को एक भी रुपया नहीं देंगे। दरअसल इसके पीछे शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि, “मेरी जितनी भी कमाई हुई संपत्ति है उसमें मेरी बेटी सोनाक्षी को भविष्य में कुछ भी नहीं मिलने वाला।”
एक्टर का कहना था कि, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पूरी तरह से सेल्फ डिपेंडेंट है और उन्होंने खुद की मेहनत और लगन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के पास खुद की करोड़ों की संपत्ति है और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है।
बता दे सोनाक्षी अभी तक ‘दबंग’, ‘राउडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘हॉलीडे’, ‘बुलेट राजा’, ‘दबंग-3’, ‘मिशन मंगल’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘कलंक’, ‘अकीरा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।